महिला से छेड़छाड़ पर युवक को नग्न कर सड़क पर घुमाया, पहनाई जूतों की माला, देखें वीडियो

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के बाघेर नयागांव इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में महिला के परिजनों ने युवक से पहले तो जमकर मारपीट की और फिर उसे नग्न कर जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया।

Recommended Video

    महिला से छेड़छाड़ पर युवक को नग्न कर सड़क पर घुमाया, पहनाई जूतों की माला, देखें वीडियो
    Jhalawar man roamed without clothes on the road after molestation on a woman

    इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी यह तमाशा चुपचाप देखते रहे। सूचना मिलने पर झालावाड़ जिले के खानपुर डीएसपी राजीव परिहार मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे व युवक को बाघेर पुलिस चौकी पहुंचाया व कपड़े पहना कर सारे मामले में एक नामजद सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र में सूने मकान में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। इस पर युवक की महिला से पहले से जान पहचान थी व युवक ने महिला को एक मोबाइल भी दिया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने युवक को बुलाकर मारपीट की व बाद में नग्न अवस्था में जूतों की माला पहना कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

    सारोला थाना पुलिस ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ के मामले में भी युवक पर छेडछाड समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित युवक ने भी मारपीट के मामले में आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+