Jat Andolan Bharatpur: राजस्थान में आरक्षण के लिए भरतपुर-धौलपुर के जाट आज रात लेंगे बड़ा फैसला
Jat Reservation News Rajasthan: केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान के धौलपुर-भरतपुर के जाटों का महापड़ाव अभी भी जारी है। जाट भरतपुर जिले की उच्चैन तहसील के गांव जयचौली में महापड़ाव डाले बैठे हैं।
जाट आरक्षण आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौज ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में मंगलवार को रात आठ बजे तक सरकार से वार्ता चल रही थी। अभी वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है। वार्ता के बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा।

उधर, गांव जयचौली में दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रैक से पांच मीटर की दूरी पर बैठे जाट आरक्षण मांग रहे हैं। 17 जनवरी को महापड़ाव शुरू किया तब यह कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने जाने वालों को तकलीफ नहीं देना चाहते इसलिए 22 जनवरी तक आंदोलन शांतिपूर्ण चलेगा।
इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो सख्त कदम उठाएंगे। दिल्ली मुम्बई रेल मार्ग जाम करने, सड़क पर चक्का जाम लगाने जैसे फैसले लिए जाएंगे। राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने जाट आंदोलनकारियों को टेबल पर वार्ता के लिए बुलाया था।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सिर्फ धौलपुर और भरतपुर के जाटों को ओबीसी वर्ग में आरक्षण नहीं है। इन्हें सामान्य वर्ग में माना जाता है जबकि राजस्थान के शेष जिलों के जाटों को राज्य की तरह में केंद्र में ओबीसी का आरक्षण मिला है।
भरतपुर व धौलपुर के जाटों को राजस्थान में तो ओबीसी का आरक्षण है, मगर केंद्र में नहीं है। यहां मांग 1998 से चली आ रही है। कभी आरक्षण मिला। कभी खत्म हुआ। पूरी कहानी यहां क्लिक करके पढ़ें।
ऋतु बनावत ने उठा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
भरतपुर के बयाना जिले से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने राजस्थान विधानसभा में जाट आरक्षण मुद्दा उठाया। विधायक बनावत ने कहा कि भरतपुर-धौलपुर के जाट वर्ग को राज्य की तर्ज में केंद्र में भी ओबीसी वर्ग में आरक्षण मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications