जालोर सीट: कांग्रेस के वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी ने BJP प्रत्याशी के पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद
Vaibhav Gehlot on Jalore-Sirohi Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के जालोर-सिरोही में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की प्रत्याशी हिमांशी गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी के पैर छूते नजर आ रही हैं।
6 दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुलाकात होने पर खुद वैभव गहलोत ने भी लुंबाराम चौधरी के पैर छूए थे। इधर, शनिवार को जब जनसंपर्क करते करते हिमांशी गहलोत के सामना लुंबाराम चौधरी से हो गया। तब उन्होंने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि राजस्थान में 12 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 13 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा। इनमें जालोर-सिरोही की सीट भी शामिल हैं। वैभव गहलोत पूर्व सीएम सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं। ऐसे में जालोर सीट प्रदेश के हॉट सीटों में से एक है।
लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत दूसरी बार भाग्य आजमा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वैभव गहलोत ने जोधपुर संसदीय सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे। अबकी बार सीट बदलकर जालोर आए हैं।
जालोर में घर लेकर रहे हिमांशी-वैभव
यूं तो वैभव गहलोत मूलरूप से जोधपुर जिले के सरदारपुरा के रहने वाले हैं। जालोर से चुनाव लड़ने के कारण यहां पर घर लेकर रहने लगे हैं। हिमांशी गहलोत ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा भी था कि वैभव गहलोत के नामांकन वाले दिन जालोर में उनका गृह प्रवेश था।
जालोर से करेंगी बेटी की शादी
जालोर में पति वैभव गहलोत के लिए चुनाव प्रचार करते हुए हिमांशी गहलोत ने कहा कि वे जालोर में घर लेकर रहने लगी हैं। अगर यहां से पति गहलोत जीत गए तो बेटी काश्विनी गहलोत की शादी भी जालोर में ही करेंगी। खुद काश्विनी गहलोत भी पिता के लिए वोट मांगती नजर आती हैं।
मां सुनीता गहलोत भी आए प्रचार करने
वैभव गहलोत की मां सुनीता गहलोत राजनीति से काफी दूर हैं। बेटे वैभव के लिए चुनाव प्रचार करने जालोर आईं। अशोक गहलोत ने तो खुद कहा कि उनकी पत्नी सुनीता गहलोत चुनावी रैलियां में कभी नहीं गई। पहली बार बेटे के लिए जालोर पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications