स्टील के मटके में फंसा बच्ची का सिर, वायरल वीडियो में देखें फिर कैसे बची मासूम की जान

जालौर। राजस्थान के जालौर जिले के बडगांव क्षेत्र के पीथापूरा गांव में 3 साल की मासूम बच्ची ने खेल खेल में अपने सिर स्टील के बर्तन (मटका) में डाल दिया। ऐसे में बच्ची का सिर मटके में फंस गया। बच्ची और उसके परिजनों ने सिर को बाहर निकालने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर कारीगर से बर्तन को कटवाकर सिर निकाला गया। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

Jalores Three Year Girl head stuck in a pot, video viral

जानकारी के अनुसार जालौर जिले के दला राम मेघवाल की तीन साल की बेटी हिना अचानक रोने लगी। परिजनों ने संभाला तो उसका सिर में मटका फंसा में था, जो काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकला इसके बाद गांव में लोहे का काम करने वाले एक कारीगर को बुलाया गया।

कारीगर ने बर्तन को काटकर सिर निकालने का प्रयास किया, लेकिन मन में डर था कि कहीं बच्ची बर्तन काटते समय जख्मी ना हो जाए। करीब आधे घंटे बाद लोहा काटने की कैंची से मटके को काटकर बच्ची के सिर को बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+