शहीद राजेन्द्र सिंह का अंतिम सफर : जैसलमेर के रियल लाइफ 'नायक' को विदाई देने पहुंचे हजारों लोग

जैसमेलर। शहीद नायक राजेन्द्र सिंह की पार्थिव देह सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ पहुंची। जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 66 किलोमीटर दूर मोहनगढ़ में जैसे ही बहादुर फौजी तिरंगे में लिपटकर पहुंचा तो पूरा गांव उमड़ आया। मोहनगढ़ ही नहीं बल्कि जैसलमेर-जोधपुर समेत समूचे प्रदेश से लोग उनके गांव पहुंचे।

Jaisalmer Shahid rajendra Singh Last Journey in Mohangarh

बता दें कि शनिवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते और तीन आंतकियों को मौत के घाट उतारने वाले ऑपरेशन त्रिशक्ति में शनिवार को शहीद हो गए थे। रविवार शाम को उनकी पार्थिव पहले जोधपुर और फिर जैसलमेर लाई गई। सोमवार सुबह सात बजे पैतृक गांव मोहनगढ़ ले जाने से पहले स्थानीय एयरफोर्स गेट पर हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा की और उनके अंतिम दर्शन किए।

Jaisalmer Shahid rajendra Singh Last Journey in Mohangarh

तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर एयरफोर्स गेट से बाहर निकला तो कतार में खड़े हजारों लोगों ने एक साथ जयकारे लगाकर माहौल को देशभक्ति मय कर दिया। लोगों ने नम आंखों से पुष्प वर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी। उसके बाद शव को मोहनगढ़ के लिए रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+