क्या राजस्थान के सरहदी इलाके जैसलमेर में घुस गए वो 4 आतंकवादी, पुलिस व सेना अलर्ट मोड पर

जैसलमेर। राजस्थान में चार आतंकवादी घुसने की सूचना के बाद प्रदेशभर की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सबसे पहले सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उदयपुर, जालोर व सिरोही जिले में आतं​कवादियों के घुसने के इनपुट मिले थे, जिन पर तीनों जिलों में सघन अभियान चलाया गया।

Jaisalmer on high alert after IB warns of terrorist movement

तीनों जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया था। हालांकि तीनों ही जिलों से अभी तक किसी आतंकवादी की गिरफ़्तारी की खबर नहीं है। वहीं, अब सरहदी इलाकों में भी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। इसी के चलते भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादियों के घुसने की सूचना पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया।

जैसलमेर शहर कोतवाल किशनसिंह ने बताया कि यूं तो नाकाबंदी करना रुटीन प्रक्रिया है, मगर अब आतंकवादियों के घुसपैठ की सूचना पर विशेष नाकाबंदी की गई है। शहर से गुजरने वाले हर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही पहले से अधिक सतर्क हो गए।

Recommended Video

      जैसलमेर : पोकरण शहर के ह्रदय स्थल पर मिला बम, फैली सनसनी

      बता दें कि जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से एक दिन पहले ही राजस्थान के जालोर, सिरोही व उदयपुर​ जिले में चार आतं​कवादियों के घुसने की इत्तला मिली थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+