जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन, शोक में झुक गया सोनार दुर्ग का ध्वज

जैसलमेर। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर से दुखभरी खबर है। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का 52 वर्षीय के उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन से जैसलमेर शोक में डूब गया। जैसलमेर के ऐतिहासिक दुर्ग सोनार का ध्वज झुका दिया गया है।

Brijraj Singh

बता दें कि पेट में तकलीफ होने के कारण ब्रजराज सिंह को कुछ दिन पहले जोधपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके लीवर में तकलीफ पाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। इस पर एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

पूर्व महारावल बृजराज सिंह की जीवनी

जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह का 31 नवंबर 1968 को हुआ था। 28 जनवरी 1993 को इनकी शादी नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादुर की बेटी राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी। इनके दो बेटे कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+