Yojna Bhawan cash gold मामला काले धन का नहीं, मंत्री खाचरियावास बोले- 2000 के नोट बंद करना गलत फैसला

जयपुर के Yojna Bhawan में बरामद cash और gold का मामला काले धन का नहीं है। ये मानना है अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री खाचरियावास का। उन्होंने कहा, 2000 के नोट बंद करना गलत फैसला है।

Yojna Bhawan cash gold

Yojna Bhawan cash gold मामला काले धन का नहीं है। 2.31 करोड़ से अधिक कैश और एक किलो गोल्ड बिस्किट बरामद होने के मामले में राजस्थान पुलिस जांच कर रही है। बड़ी रकम होने के कारण इसे काले धन से जोड़ा गया, लेकिन सरकार के मंत्री इनकार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, कैश और गोल्ड बरामद होने के मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है और किसी को नहीं बख्शेगी।

उन्होंने कहा, अगर कोई गलत कर रहा है, चाहे केंद्र में हो या राजस्थान सरकार में, उसे परिणाम भुगतने होंगे। राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के अनुसार, 2000 के नोट बंद करना गलत फैसला है।

उन्होंने कहा कि देश में सात साल के अंदर कोई करेंसी नोट प्रचलन से बाहर कर दिया जाए, ऐसा होता नहीं है। खाचरियावास ने कहा, संविधान के तहत इस फैसले की समीक्षा होनी चाहिए।

पत्रकारों के सवाल किया कि सरकारी इमारत की बेसमेंट में रखी अलमारी से 2.31 करोड़ से अधिक कैश बरामद होना गंभीर मामला है। साथ में गोल्ड भी बरामद हुआ है। ऐसे में 2000 के नोट बंद कर रिजर्व बैंक का सही फैसला है।

इस पर खाचरियावास ने साफ किया कि कांग्रेस का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी की घोषणा पर कहा, 2016 में 50 दिन का समय मांगा गया था। उन्होंने मीडिया पर दलों का पक्ष न लेने का आह्वान किया।

बकौल खाचरियावास, गैस सिलिंडर 1100 रुपये पार कर चुका। उन्होंने कहा कांग्रेस-भाजपा जो भी गलत हों, उसका मुखर विरोध होना चाहिए। उन्होंने तीखे सवाल में पूछा, सात साल के अंदर नोट बंद करने से क्या लोगों को रोजगार, भोजन जैसी परेशानी दूर होगी क्या?

उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर हो जो गलती कर रह है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी बचने में सफल नहीं होगा। बता दें कि योजना भवन में आईटी मंत्रालय डिजिटाइजेशन का काम कर रहा है।

Recommended Video

    Jaipur में Yojana Bhawan के तहखाने से मिला खजाना, 2000 के NOTE और मिला 1 KG Gold | वनइंडिया हिंदी

    बेसमेंट में रखी अलमारी की चाबी न मिलने पर उसका ताला तोड़ा गया। एक लैपटॉप बैग और ट्रॉली में सोने के बिस्किट और करोड़ों के कैश बरामद हुए थे। पुलिस ने इसे जब्त कर कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+