बिहार से आई दो संदिग्ध महिलाओं ने जयपुर कोर्ट स्थित मनु प्रतिमा पर कालिख फेंकी

जयपुर। जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में लगी मनु की प्रतिमा पर सोमवार को दो महिलाओं ने कालिख फेंक दी। इस दौरान वहां खड़े वकीलों की जब महिलाओं की इस करतूत पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे औरंगाबाद से आई हैं। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया हुआ है और पूछताछ जारी है। इधर, इस घटना को हाईकोर्ट की सुरक्षा में चूक मानते हुए वकीलों ने जमकर हंगामा किया।

jaipur two women thrown ink to manus statue who came from bihar aurangabad

अशोक नगर थाना पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट में लगी मनु की प्रतिमा पर कालिख पोतने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। इन महिलाओं ने काली स्याही प्रतिमा पर फेंक कर उसे पोत दिया। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे बिहार के औरंगाबाद जिले की निवासी हैं। महिलाओं ने पुलिस को अब तक खुलकर यह नहीं बताया कि उन्होंने कालिख पोतने के लिए हाईकोर्ट में लगी मनु की प्रतिमा को ही निशाना क्यों बनाया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट परिसर से मनु की इस मूर्ति को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया था। ये संगठन मनु के विचारों का विरोधी है और मनुवाद विरोधी सम्मेलन के दौरान तय किया गया था कि हाईकोर्ट से इस मूर्ति को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही, मनु के विचारों के विरोध में लगातार आंदोलन किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+