Rajasthan News: जयपुर के सिंगर सोमेश्वर नारायण शर्मा को चंडीगढ़ में मिला सम्मान, देश के टॉप-30 आइकन में शामिल

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर के रहने वाले सिंगर और कंपोजर सोमेश्वर नारायण शर्मा को चंडीगढ़ के एक प्रोडक्शन हाउस ने देश के टॉप 30 आइकॉन्स में लेते हुए सम्मानित किया है। वेब मैगजीन फेम्स इंडिया ने उन्हें लेकर एक स्टोरी भी प्रकाशित की है।

संगीत की दुनिया में उन्हें सोमेश्वर महादेवन के रूप में जाना जाता है। इनका इस सम्मान के लिए खास तौर पर चयन किया गया है। सोमेश्वर महादेवन ने कई कलाकारों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच भी दिया है। जो अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे थे।

someshwar narayan sharma

सोमेश्वर महादेवन यूएसए प्रोडक्शंस के माध्यम से अपना प्रोडक्शन हाउस और यूट्यूब चैनल चलते हैं। इसके जरिए उन्होंने प्रतिभाओं को आगे लाने का काम किया है।

इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा मनोरंजन, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और इनफ्लुएंसर को पुरस्कार दिए गए हैं। देश भर के 30 प्रभावित व्यक्तियों की सूची तैयार की गई। जिसमें सोमेश्वर नारायण शर्मा भी शामिल है।

इससे पहले भी सोमेश्वर महादेव को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसमें केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से भारत भूषण सम्मान, राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के नर्वे एडिशन में उन्होंने बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड भी जीता था। राजस्थान की प्रतिभाओं को वह निरंतर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से आगे लाने का प्रयास करते हैं।

सोमेश्वर शर्मा ने प्रोडक्शन हाउस द्वारा दिए गए पुरस्कार को अपने माता-पिता परिवार और दोस्तों को समर्पित किया है। बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग के क्षेत्र में वे लगातार अच्छे कंटेंट और योग्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्हें इंटरनेशनल आइकन अवार्ड 2023 भी मिल चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार सम्मान 2023 से भी उन्हें सम्मानित किया है। सोमेश्वर महादेवन मनोरंजन और संगीत के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं।

अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान उन्होंने मूल गणपति वंदना 'गजानंद है महामही' और जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज को समर्पित 'नमो राघवाय' शीर्षक से एक भजन तैयार किया और प्रस्तुत किया।

उनके पूज्य गुरु रामभद्राचार्य महाराज के आशीर्वाद से उनका एक गीत 'अवध में आज दिवाली है' भूमि पूजन के बाद अयोध्या में खूब बजाया जाता है। इसके बाद से ही सोमेश्वर महादेव के गाने अक्सर अयोध्या में सुनाने को मिल जाते हैं। लोग लगातार उनके भजनों और भक्ति गीतों के प्रति अपना स्नेह और आत्मीयता जताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+