'इक दिन मर जाऊं ला कानूड़ा', भजन पर नाचते-नाचते आई शिक्षक को मौत, लड़खड़ाकर ऐसा गिरा फिर ना उठा
Jaipur News: 'इक दिन मर जाऊं ला कानूड़ा, ध्हारी मुस्कान के मारे...', भजन पर नाचते-नाचते अचानक शिक्षक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा और फिर वापस उठ नहीं सके। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 10 मिनट तक उनके हार्ट को पंप भी किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। खबर के मुताबिक,भजन संध्या में शिक्षक को नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया था और उनकी मौत हो गई। यह मामला जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल तहसील इलाके का बताया जा रहा है। बता दें कि मन्ना राम जाखड़ (45) जोधपुर के मुडणों की ढाणी के रहने वाले है।

मन्ना राम जाखड़ जुड़ गांव (जोधपुर) के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में टीचर थे। उनके बड़े भाई मंगल जाखड़ भी स्कूल टीचर थे। हाल ही में वो मुंडोती के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से बतौर शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को भैंसलाना गांव के जालबाली बालाजी मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया था।
भजन संध्या में शामिल होने के लिए मन्नाराम जाखड़ भी जोधपुर से आए थे। भक्तिमय माहौल में शिक्षक मन्नाराम जाखड़ खुद को नाचने से रोक नहीं सके। ऐसा बताया जा रहा है कि वो चार से पांच भजनों पर जमकर नाचे और फिर थोड़ी देर बाद बैठ गए। फिर रात करीब 12 बजे 'इक दिन मर जाऊं ला कानूड़ा, ध्हारी मुस्कान के मारे..' भजन सुनाया गया।
इस भजन पर मन्नाराम फिर नाचने लगे, लेकिन कुछ ही पलों वो नीचे जमीन पर गिर पड़े। शुरूआत में लोगों ने इस नृत्य का हिस्सा समझा। लेकिन कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई और उन्हें सांस देने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया।
रेनवाल (जयपुर)
— News 4 Rajasthan (@news4rajasthan) August 4, 2024
रेनवाल थाना इलाके के भैसलाना में पलभर में खुशियां बदली मातम में,
बड़े भाई के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में हो रहा था रात्रि सत्संग,
छोटा भाई कलाकार के साथ कर रहा था सत्संग में डांस,
अचानक डांस करते समय शिक्षक मन्नालाल जाखड़ की नीचे गिरने से हुई मौत #VideoViral pic.twitter.com/eG6UrpFq2S












Click it and Unblock the Notifications