Jaipur Choumu Violence: पत्थरबाजी करने वाले 75 आरोपी हिरासत में, 5 प्वाइंट में जानें दिन भर क्या कुछ हुआ

Jaipur Choumu Violence: जयपुर जिले के चौमूं में मस्जिद की रेलिंग बनाने के मामले पर हुआ विवाद हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालात इतने तनावपूर्ण बन गए कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने अब तक करीब 75 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं।

वेस्ट जयपुर के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चौमूं स्थित कलंदरी मस्जिद के बाहर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को मस्जिद के बाहर रखे पत्थरों और अस्थायी ढांचों को हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। शुक्रवार को दिन भर क्या हुआ जानें अपडेट:

Jaipur Choumu Violence

Jaipur Choumu Violence: इंटरनेट सस्पेंड, चप्पे चप्पे पर पुलिस

- जयपुर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

- मौके पर स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और मनीष अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं।

- तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। चौमूं क्षेत्र में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित रहेगी।

- पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की अफवाह या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jaipur Choumu Violence Update: 75 पत्थरबाज अरेस्ट, 12 महिलाएं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब तक 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 12 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के वॉट्सऐप और सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। जांच टीम योजना बनाकर हमले को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है।

Jaipur Choumu Violence: अतिक्रमण हटाने पर हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की ओर से पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने लोहे के एंगल लगाकर दोबारा स्थायी ढांचा खड़ा करने की कोशिश की। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन ढांचों को हटाना शुरू किया, तभी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+