Jaipur Accident Reason: जयपुर में 'यमराज' बनकर आया डंपर! एक के बाद एक 19 लोगों को दी मौत, जानें वजह?
Jaipur Accident Reason News Hindi: नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही, हादसों का सिलसिला शुरू हो चुका है। राजस्थान एकाएक सड़क हादसों की चपेट में आ गया है। सोमवार (3 नवंबर) दोपहर जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सीकर रोड पर एक अनियंत्रित डम्पर ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को रौंद डाला। इस भयावह दुर्घटना में कम से कम 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लोहामंडी के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य था।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्पर चालक की तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक फेल होने की आशंका है। ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों से टकराता चला गया।

सड़क पर बिखरे वाहनों के मलबे, शवों और घायलों की चीखें से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग पहले मदद के लिए दौड़े, फिर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचीं।
- मृतकों की संख्या: 10 (पुष्टि के अनुसार, पहचान प्रक्रिया जारी)
- घायल: कई, नजदीकी अस्पतालों में भर्ती; हालत गंभीर
- डम्पर चालक: फरार, पुलिस तलाश कर रही
हरमाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत SMS अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'डम्पर के ब्रेक फेल होने या ओवरस्पीडिंग की जांच हो रही है। CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।'
जयपुर दुर्घटना पर, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने कहा, घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के ज़रिए सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) लाया गया है। राजस्थान के मंत्री सुमित गोदारा ने कहा, यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मानवीय आधार पर हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे... मुख्यमंत्री ने घायलों के सर्वोत्तम उपचार के निर्देश दिए हैं।
गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
हादसे के बाद स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रशासन पर यातायात नियमों की अनदेखी और ओवरलोडेड ट्रकों की जांच न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने डम्पर चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर ट्रैफिक बहाल किया।
Rajasthan Road Accidents: राजस्थान में हादसों का सिलसिला
यह कोई इकलौता मामला नहीं। रविवार (2 नवंबर) को जोधपुर के भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बीकानेर से कोलायत मंदिर दर्शन कर लौट रहा एक टेम्पो ट्रैवलर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया। इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 3 घायल हुए। लगातार हादसे सवाल उठा रहे हैं - क्या ओवरस्पीडिंग, खराब सड़कें और लापरवाही की जांच पर्याप्त है? पुलिस ने अपील की है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से बचें। हादसे की जांच जारी, अपडेट के लिए जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें- Jodhpur Bus Accident: धरने पर बैठे मृतकों के परिजन, सरकार से की 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग












Click it and Unblock the Notifications