Jodhpur Bus Accident: धरने पर बैठे मृतकों के परिजन, सरकार से की 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग
Jodhpur Bus Accident: राजस्थान के फलोदी के पास रविवार को भयानक बस हादसा हुआ है। जोधपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर जोधपुर अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन धरने पर बैठ गए हैं और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ित जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले थे और बीकानेर जिले के कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे। घायलों का इलाज पहले ओसियां के अस्पताल में हो रहा था, बाद में उन्हें जोधपुर अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया।

Jodhpur Bus Accident: धरने पर बैठे परिवार
- मृतकों के परिवार ने राजस्थान सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, बिन मौसम की बरसात लेकर आई भारी तबाही!
- भजनलाल सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। अगर एक ही परिवार के 3 या उससे ज्यादा सदस्यों की मौत हुई है तो 25 लाख रुपये का मुआवजा परिवार को दिया जाएगा।
- घायलों के लिए भी 2 लाख रुपये के सरकारी सहायता का ऐलान किया गया है। हालांकि, धरने पर बैठे मृतकों के परिवार की मांग है कि सभी मृतकों के लिए सहायता राशि 25 लाख होनी चाहिए।
Jodhpur हादसे पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सबने जताया दुख
जोधपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत बाकी नेताओं ने भी इस हादसे पर शोक जाहिर किया है। सोमवार को तेलंगाना में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Anti Conversion Law: जबरन धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं! 10 साल तक की होगी अब कैद












Click it and Unblock the Notifications