जगदीश प्रसाद पारीक : राजस्थान के 'गोभी मैन' को पद्मश्री, जानिए कैसे तय हुआ खेत से यहां तक का सफर
Ajitgarh News, अजीतगढ़। प्रगतिशील किसान जगदीश प्रसाद पारीक को सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। किसान जगदीश प्रसाद पारीक राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ के रहने वाले हैं। इनको खेती में कई नवाचार करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Jagdis prasad pareek sikar rajasthan
बता दें कि 72 वर्षीय किसान पारीक सब्जियों की नई किस्म तैयार कर किसानों को मुहैया कराने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नवाचार करते रहे हैं। उसी की बदौलत जगदीश प्रसाद पारीक ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी राजस्थान का नाम रोशन किया है। पारीक ने नए-नए प्रयोग करते हुए किसान कृषि विशेषज्ञ का दर्जा प्राप्त किया है।
पढ़ाई बीच में छोड़कर खेती करना शुरू किया
किसान पारीक की कहानी 1970 से शुरू होती है। पिताजी के निधन के बाद पढ़ाई बीच में छोड़कर खेती करना शुरू किया। शुरुआत में गोभी के उत्पादन से की और इसी में नवाचार किया। गोभी का आधा किलो व पौने एक किलो का फूल पैदा करके सबको चकित कर दिया था। खास बात यह है कि गोभी का बड़ा फूल पैदा करने में किसान जगदीश प्रसाद पारीक ने रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद का प्रयोग किया।

25 किलो ढाई सौ ग्राम वजनी गोभी का फूल
इसके बाद सीकर के किसान पारीक ने 25 किलो ढाई सौ ग्राम वजनी गोभी का फूल, 86 किलो कद्दू, 6 फीट लंबी घीया, 7 फीट लंबी तोरिया, 1 मीटर लंबा 2 इंच बैंगन, 5 किलो गोल बैंगन, ढाई सौ ग्राम मोटा प्याज, साढ़े तीन फीट लंबी गाजर का उत्पादन किया।

गोभी का बीज भी पैदा कर चुके हैं
साथ ही अजीतगढ़ कलेक्शन के नाम पर स्वयं द्वारा गोभी का बीज भी पैदा कर चुके हैं। गोभी का बड़ा फूल ये पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व राज्यपाल मार्गेट अल्वा को भेंट कर चुके हैं।

padma shri awardee jagdish pareek sikar
पद्मश्री पुरस्कार के अलावा पारीक को 2000 श्रुति सम्मान, जो 2001 में पहला नेशनल ग्राम रूट इनोवेशन मिल चुका है। साथ ही विश्व रिकॉर्ड के दूसरे पायदान पर पारीक 2001 में 15 किलो गोभी का उत्पादन किया। लिम्का बुक में भी इनका नाम दर्ज हो चुका है।

जगदीश प्रसाद पारीक को इन्होंने दी बधाई
पारीक को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर श्रीमाधोपुर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, सीकर जिला कलेक्टर चौथी लाल मीणा श्री माधोपुर पंचायत समिति प्रधान सुमन निठारवाल, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, अजीतगढ़ के पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, बाबूलाल कुमावत, अजीतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट शंभू दयाल मीणा, अजीतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ,कमेटी के प्रसिडेंट हरि प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट विक्रम सिंह बांकावत, सीएलजी सदस्य विनोद नंदूरी, जगदीश प्रसाद कुमावत, भागीरथ प्रसाद, किशोर नंदूरी जिला परिषद सदस्य दशरथ सिंह पारोडा, युवा नेता मुकेश पारोडा, 1 दिन गांव के नाम अभियान समिति के संयोजक चैतन्य कुमार मीणा, खटकड़ सरपंच बलराम यादव, अजीतगढ़ पीजी कॉलेज के निदेशक विजय यादव, गीतांजलि अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मंगल यादव, अजीतगढ़ थानाधिकारी सवाई सिंह, अजीतगढ़ नायब तहसीलदार महिपाल सिंह, श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता,, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य केके झरवाल, क्षेत्रीय विकास परिषद के पूर्व प्रसिडेंट मोहम्मद शरीफ गोरी, अजीतगढ़ के बाबा नारायण दास राजकीय सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉ ओ पी वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसडी रायपुरिया समेत कई लोगों ने पारीक को बधाई दी है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications