कौन हैं IPS विजय कुमार सिंह, जिन्‍हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पेपर लीक गिरोह का यूं किया था खुलासा

IPS Vijay Kumar Singh: राजस्‍थान में पेपर लीक करके बेरोजगारों के भविष्‍य से खिलवाड़ करने वालों का खुलासे करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। इनमें राजस्‍थान कैडर के आईपीएस विजय कुमार सिंह समेत 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

IPS Vijay Kumar Singh

राजस्‍थान पुलिस एसओजी के अतिरिक्‍त महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने टीम ने अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में रीट, उप निरीक्षक समेत कई भर्तियों के पेपर लीक मामलों का खुलासा किया। 8 माह के दौरान इनकी टीम ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक गिरोह के 150 से ज्यादा लोगों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

उल्‍लेखनीय है कि राष्‍ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए वीके सिंह राजस्‍थान कैडर में साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। इनके पास इंजीनिरिंग की डिग्री है। भरतपुर एएसपी के तौर पर उन्हें पहली पोस्टिंग मिली थी। राजस्थान के 8 जिलों व सीआईडी में एसपी पर सेवाएं दे चुके हैं। 26 जनवरी 2024 से वीके सिंह एटीएस एंड एसओजी के एडीजी पद पर हैं।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक

  • वीके सिंह- एटीएस-एसओजी एडीजी
  • देवाराम - एएसपी
  • सतीश कुमार यादव - एएसपी
  • सुरेंद्र सिंह - डिप्टी कमांडेंट
  • दीप चंद सहारण - डीएसपी
  • दीप्ति जोशी - इंस्पेक्टर
  • जय सिंह राव - इंस्पेक्टर
  • बल्लू राम - कांस्टेबल
  • मनीष चौधरी - सब इंस्पेक्टर
  • हरिओम सिंह - प्लाटून कमांडर
  • सुभाष चंद्र - हेड कांस्टेबल
  • फतेह सिंह - सब इंस्पेक्टर
  • सरोज सिंह मीणा - कांस्टेबल
  • आत्म प्रकाश खेरवाल - हेड कांस्टेबल
  • गुलजारी लाल - कांस्टेबल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+