Rajasthan: 'धोबी' के पास धुलने आए कपड़ों से निकले 17 लाख रुपए, अबरार खोकर की ईमानदारी ने जीता सबका दिल
Abrar Khokar Mahansar Jhunjhunu Rajasthan: भारतीय अबरार खोकर ने सऊदी अरब के मक्का शहर में ईमानदारी की मिसाल पेश की है। अबरार लॉन्ड्री कंपनी में काम करता है। उसके पास धुलने के लिए आए कपड़ों में 17 लाख रुपए मिले।
कपड़ों में 17 लाख देखकर अबरार खोकर ने अपना ईमान नहीं डोलने दिया और शाम को कपड़ों के मालिक आने पर उसे रुपए लौटा दिया। इस पर अबरार खोकर की ईमानदारी की चर्चा पूरे सऊदी अरब में हो रही है।

बता दें कि अबरारा खोकर भारत में राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बिसाऊ के पास स्थित गांव महनसर के रहने वाले हैं। 19 साल से सऊदी अरब में कार्यरत हैं। यहां पर मक्का शहर में लॉन्ड्री कंपनी में कैशियर पद पर काम करते हैं।
12 फरवरी 2024 को लॉन्ड्री में सऊदी अरब के वल हसन मुतवल्ली हिजाजी कपड़े धुलाई के लिए देकर गए थे। थोड़ी देर बाद अबरार खोकर ने थैले में कपड़े निकालकर धुलाई के लिए कर्मचारियों को देना चाहा तो देखा कि थैले में 20000 हजार अमीरकन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 16,62000 रुपए) थे।
अबरार ने रुपए अपने पास रख लिए और कपड़े धोने के लिए टीम को दे दिए। शाम तक हसन मुतवल्ली हिजाजी कपड़े लेने आने का इंतजार किया। इसके बाद अबरार ने कंपनी मालिक को इसकी सूचना दी। कंपनी मालिक ने हिजाजी को बुलाया और उसके 20,000 यूएस डॉलर वापस सौंप दिए। ग्राहक हिजाजी ने भी चॉकलेट और मिठाई देकर अबरार का शुक्रिया अदा किया।
मीडिया से बातचीत में अबरार ने बताया कि उसकी लॉंड्री कंपनी की सऊदी अरब के प्रमुख शहरों में 89 शाखाएं हैं। मालिक ने उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए सभी शाखाओं में पूरा वाक्या नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अबरार खोकर की तारीफ करते हुए कहा कि 'हमें फक्र है कि अबरार जैसे ईमानदार कर्मचारियों कंपनी में काम करते हैं।'
अबरार कहते हैं कि हम भारतीय हैं। सऊदी अरब में रहकर जो कुछ अच्छा बुरा करेंगे उसका असर देश की छवि पर भी पड़ेगा। इसलिए देश से बाहर काम करने में जिम्मेदारी के साथ-साथ ईमानदारी भी जरूरी है। इस मामले में खाड़ी देशों में भारतीय मजूदरों की साख अन्य देशों के श्रमिकों से बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications