राजस्थान: जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का मानवरहित विमान क्रैश, जांच शुरू
नई दिल्ली, 4 अप्रैल: पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां भारतीय वायुसेना का मानवरहित विमान क्रैश हो गया। वायुसेना अधिकारियों के मुताबिक विमान नियमित उड़ान पर था, लेकिन अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल वायुसेना की ओर से मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही मलबे को भी इकट्ठा कर एयरबेस पर लाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक UAV नियमित उड़ान पर था। अचानक उसमें कुछ दिक्कत आई और वो अमर शहीद सागरमल गोपा कॉलोनी के पास क्रैश हो गया। अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन अचानक विमान का मलबा देख आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि क्रैश होने के बाद विमान में आग नहीं लगी, जिस वजह से नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस और वायुसेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर विमान के अवशेष को कब्जे में ले लिया है।
किसानों को सकता था नुकसान
स्थानीय किसानों के मुताबिक जहां पर विमान क्रैश हुआ, वहां पर उनके खेत हैं, अगर उसमें आग लगी होती तो वो फसल में भी पकड़ लेती। जिस वजह से उनका बड़ा नुकसान हो सकता था।
मिग हुआ था क्रैश
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी जैसलमेर में वायुसेना का मिग 21 विमान क्रैश हो गया था। वायुसेना के मुताबिक उस दौरान विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था, तभी पायलट का कंट्रोल विमान से हट गया। जिसके बाद वो हादसे का शिकार हुआ। इस घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications