Jaipur News: भजन संध्या के दौरान चाकूबाजी की घटना, 8 लोग घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
Jaipur Stabbing News: राजधानी जयपुर में देर रात एक धार्मिक कार्यक्रम में दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों ने आपस में चाकूओं से हमला कर दिया। इस झगड़े में 8 जने घायल हो गए।
दरअसल जयपुर शहर के करणी विहार इलाके में एक मंदिर में चल रही भजन संध्या के दौरान दो पक्षों में मामूली कहासूनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकूओं से हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि इस झगड़े में 8 जने घायल हो गए है जिन्हे सवाईमानसिंह अस्पताल लाया गया है।

Recommended Video
बिते दिन पूरे देशभर में शरद पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। रातभर मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी हुए । गुलाबी शहर जयपुर में इस उत्सव के मौके पर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।। इसी दौरान एक मंदिर चाकूबाजी की घटना से माहौल गर्म हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जयपुर शहर में गुरुवार देर रात करणी विहार इलाके के मंदिर में भजन संध्या का आयोजन चल रहा था। सभी भक्त भजनों में झूम रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई और कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में तब्दील हो गई।
चाकूबाजी की घटना के बाद माहौल गरमा गया। चाकूबाजी की इस घटना में 8 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जाने हालात
मंदिर की भजन संध्या में हुई चाकूबाजी में घायल लोग आरएसएस के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
घटना के बाद कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित संगठन के कई लोग मौके पर पहुंचे है। उधर हालात बिगड़ने की आशंका के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की है।












Click it and Unblock the Notifications