Lok Sabha Election: दिल्ली में राजस्थानी नेताओं ने यूं झोंकी चुनावों में ताकत, देखिए कौन नेता मांग रहा वोट
Lok Sabha Election: देश में चल रहे लोकसभा चुनावो में अब राजधानी दिल्ली में राजस्थान के नेताओं ने चुनावी कमान सम्भाल ली है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, अशोक परनामी सहित भाजपा नेताओं ने चुनावी प्रचार किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता मोदी की गारंटियों के साथ है। लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधानसभा के विधायक जितेंद्र गोठवाल लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली प्रवास पर है। इस दौरान उन्होने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के चुनाव प्रचार में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली लोकसभा की सभी 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा के मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान परनामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी तरह निष्ठावान और समर्पित है, इसी के चलते आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।
परनामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क किया। इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी के कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की संगठनात्मक बैठक लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की।
जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति के साथ है और पीएम मोदी के विकास कार्योें पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से अपना हक और सम्मान मिला है। पिछले 10 सालों में देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाएं शुरू की है।
दिल्ली में लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए राजस्थान से प्रदेश मंत्री अजित मांडण, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा , युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ और डॉ अपूर्वा सिंह सहित कई भाजपा नेता प्रचार में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications