Lok Sabha Election: आखिर अशोक ने साबित किया कितना महत्वपूर्ण है वोट डालना....पढ़िए कैसे

Lok sabha Election: राजस्थान सहित देशभर में आज पहले चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान बड़े जोश के साथ हो रहा है और इस जोश को साबित किए कुचामनसिटी मेंं दुल्हे अशोक कुमार ने जब बारात लेकर जाने से पहले मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंच गया।

in-rajasthan-the-groom-first-voted-then-left-with-his-wedding-procession

नागौर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण के तहत मतदान केंद्रों के बाहर सवेरे से ही वोटिंग के लिए मतदाता पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में डीडवाना के कुचामन शहर के कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

इस दौरान कुचामन सिटी के एक बूथ पर एक दूल्हा भी मतदान करने के लिए पहुंचा। दूल्हे अशोक कुमार की बारात सांभर जा रही थी, लेकिन उसने अपनी बारात को पहले रोका और पहले वोट दिया। इसके बाद उसकी बारात सांभर के लिए रवाना हुई।

इस मौके पर दूल्हे ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मैंने भी शादी से पूर्व अपना वोट देकर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+