ERCP Cm Bhajanlal Yatra: भाजपा ईआरसीपी से बनाएगी लोकसभा चुनावों की हैट्रिक का रास्ता !

ERCP Rajasthan News: लोकसभा चुनाव आते ही सरकारी योजनाओं के साथ भाजपा के मुख्यमंत्री और नेता अपना बहूमत लाने के लिए निकल पड़े यात्रा पर ।

राजस्थान में ईआरसीपी योजना को लेकर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भी श्रेय लेने की होड़ में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। केंद्र में भाजपा की सरकार से खूब लड़े लेकिन कोशिशें सफल नहीं हो पाई।

In Rajasthan, leaders including Chief Minister Bhajan Lal, Union Minister Gajendra Singh started a gratitude yatra in 13 districts regarding the PKC-ERCP scheme and started cashing in on it in the Lok Sabha elections.

राजस्थान में जैसे ही भजनलाल सरकार बनी तो मध्यप्रदेश से लेकर हरियाणा तक की सरकारों के चल रहे सालों के पानी बंटवारें को लेकर विवाद चंद दिनों में सुलझ गए।

और प्रदेश के उन 13 जिलों के सदियों के पानी का इंतजार अब ईआरसीपी योजना से खत्म होने की आस बंधी है।

तो भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह और प्रदेश की सरकार के मंत्रियों के साथ निकल पड़े अलवर,भरतपुर,करौली,दौसा,गंगापुरसिटी,सवाईमाधोपुर और टोंक की धन्यवाद यात्रा पर ।

अलग-अलग फेज में शुरू होने वाली यात्रा का पहला फेज इन 8 जिलों में जाएगा। 23 फरवरी से शुरू हुई यात्रा में भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल से लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस पर जमकर हमलावर नजर आए।

ईआरसीपी योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरा श्रेय मोदी और भजनलाल सरकार को देकर लोकसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान के मतदाताओं को आश्वस्त करते नजर आए।

सालों से पानी का इंतजार कर रहे किसानों,व्यापारियों,आमजन ने भी भजनलाल सरकार की इस धन्यवाद यात्रा का पलक पांवड़े बिछा कर स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उधर मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने संबोधन में लगातार दावा ठोका है कि इन पांच सालों में ही ईआरसीपी योजना को धरातल में उतार कर आमजन को लाभ देंगे।

उधर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया कि राजस्थान में पर्ची वाली सरकार है। जो हर फैसला लेने से पहले दिल्ली की दौड़ करती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी डोटासरा के बयान का ऐसा काउंटर किया कि अब कांग्रेसियों के पास ना तो जवाब मिल रहा है। ना ही कोई बयान।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हम अटकाने,लटकाने और भटकाने वाली योजनाएं चलाने का दावा नहीं करते है। यह मोदी की गारंटी वाली सरकार है। जो काम पूरा होने की गारंटी है।

राजस्थान के सियासी जानकारों का मानना है कि जिन 13 जिलों के लिए ईआरसीपी भागीरथी बनने वाली है उन जिलों में भाजपा बहूमत को पक्का करने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाल रही है।

और इस बार भी लोकसभा चुनावों में ईआरसीपी के साथ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भूनाकर जिस तरह से विधानसभा चुनावों में बहूमत हासिल किया है।

उसी तरह से लोकसभा चुनावों में भी एक बार फिर से बहूमत हासिल कर हैट्रिक के साथ जीत का क्लीन स्वीप कर सकती है।

इस यात्रा के सियासी मायने क्या ?

विधानसभा चुनाव- परियोजना से जुड़े 13 जिलों में विधानसभा की 83 सीट शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इनमें से 50 सीट जीती।

यात्रा के इसी रूट पर लोकसभा की 9 सीट हैं। इनमें अजमेर, कोटा, टोंक-सवाई माधोपुर, झालावाड़-बारां, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, धौलपुर-करौली और दौसा शामिल है।

यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

सीएम के अलावा केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीना, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल व अन्य।

इन 21 जिलों पर है नजर

- पहले जयपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर जिले शामिल थे, लेकिन गठन के बाद इस रूट पर जिलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

- नए जिलों में गंगापुरसिटी, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग व जयपुर ग्रामीण भी शामिल हैं।
- भाजपा अब लोकसभा चुनाव के लिए इन्हीं 21 जिलों के आधार पर कार्यकर्ताओं की टोली बना रही है। यह टोली लोगों को ईआरसीपी का विवाद सुलझने से लेकर पानी मिलने से जुड़ी जानकारी देगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा इस मुद्दे पर पीछे थी, लेकिन सीटें जीतने में आगे रही।

फैक्ट फाइल
- 41.13 प्रतिशत आबादी कवर होगी राज्य की
- 3677 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी राजस्थान को मिलेगा
- 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा
- 6 बैराज और एक बांध का निर्माण होगा
- 40 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है लागत
- 90 प्रतिशत अनुदान केन्द्र सरकार देगी
- 1700 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है राज्य सरकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+