Rajasthan News: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली को बताया अतिक्रमी, आखिर क्या है पूरा मामला
Rajasthan Assembaly News: राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान सरिस्का क्षेत्र में अतिक्रमण और बिजली की दरों में छूट को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
आज केकड़ी के भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विपक्ष के नेता टिकाराम जूली को आड़े हाथों लिया। विधायक गौतम ने विधानसभा में सरिस्का में हो रहे अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाया और एक पर्चा लहराते हुए कहा कि जो सरिस्का अभ्यारण्य के आसपास अवैध तरीके से 2000 बीघा जमीन आवंटित की गई और इस जमीन के आवंटन की सरकार से जांच की मांग की।
विधायक गौतम ने सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी जो सरिस्का के आस-पास इतनी बड़ी संख्या में जमीव आवंटित की गई।

केकड़ी से भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सरिस्का क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण का मामला उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उनके रिश्तेदारों का नाम अतिक्रमण में होने का पर्चा सदन में दिखाया तो उसके बाद विपक्ष ने इसको लेकर हंगामा कर दिया।
विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया। वहीं 100 यूनिट मुफ्त बिजली के दायरे से बाहर लोगों को छूट में शामिल करने के सवाल पर भी सदन में जमकर पक्ष - विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई।
दरअसल प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में केकड़ी से भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि सरिस्का क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। विधायक गौतम ने कहा कि पिछले दिनों अलवर यूआईटी ने भी सर्वे किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का नाम अलवर यूआईटी के अतिक्रमियों की लिस्ट में है।
इसलिए या तो इस लिस्ट को अपडेट करके नाम हटाए या कार्रवाई कीजिए। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और सदन में हंगामा किया।
इतना ही नहीं विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर इस तरह से नेता प्रतिपक्ष का नाम अतिक्रमणकारी बताने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
बढ़ते हंगामा के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नेता प्रतिपक्ष को अतिक्रमी बताने के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ, हालांकि जिस समय हंगामा चल रहा था उस समय भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम लगातार अलवर यूआईटी के उस आदेश की कॉपी को लहराते हुए दिखे, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को अतिक्रमणकारी माना गया है।












Click it and Unblock the Notifications