Rajasthan Assembaly News: कांग्रेसराज में हुए अतिक्रमण, विधायक जितेंद्र गोठवाल ने और क्या लगाए आरोप ?
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के सदन में आज खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विधायक जितेंद्र गोठवाल ने विशेष उल्लेख प्रस्ताव से आवाज उठाकर बताया कि खण्डार विधानसभा के छाण और जेतपुर गांव में समुदाय विशेष के लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है।
भाजपा महामंत्री और विधायक गोठवाल ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमाफियाओं को कांग्रेसराज संरक्षण दिया गया था इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच होना चाहिए।
भाजपा महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने खंडार विधानसभा में अवैध अतिक्रमण मामले को विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा में उठाया है। इस दौरान अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि खण्डार विधानसभा के छाण और जेतपुर गांव में पिछली सरकार के राज में भूमाफियाओं को सरंक्षण दिया गया। इसके चलते वहां हजारों बीघा जमीन पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया।
भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि खण्डार के बोथल रोड पर छाण और जेतपुर में बेशकिमती जमीनों पर एकसमुदाय विशेष के लोगों के साथ स्थानीय अधिकारियों की भी मिलीभगत से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में कुछ नेताओं के संरक्षण की बदौलत समुदाय विशेष के लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अतिक्रमण मुक्त करवाने वाले अधिकारियों के साथ कई दफा मारपीट की गई।
गोठवाल ने सदन में मांग की है कि खण्डार विधानसभा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाएं और अतिक्रमण करवाने में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। कमेटी की जांच में कई आला अधिकारियों के साथ नेताओं के नाम उजागर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications