Rajashtan News: जोधपुर में भीषण गर्मी से बचने का युवक ने तैयार किया देशी जुगाड़,वीडियो हो रहा वायरल

Rajasthan News: राजस्थान में रेगिस्तान से लेकर पूर्वी राजस्थान तक भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में सूर्य देव के तल्ख तेवर लगातार जारी है और इसी से बचने के लिए सूर्य नगरी जोधपुर में एक युवक ने देशी जुगाड़ बनाने की जुगत की है।

देशभर में राजस्थान की चर्चा पिछले कुछ महीनों से ज्यादा ही हो रही है। फिर चाहे सियासी पारे को लेकर हो या फिर सूर्य देव के तल्ख तेवरों को लेकर।

in-jodhpur-rajasthan-a-young-man-created-a-local-jugaad-to-escape-from-the-scorching-heat

प्रदेश मे सूर्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर में गर्मी से बचने का एक देशी जुगाड़ काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जब चिलचिलाती धूम के बीच दोपहर के वक्त यह देशी जुगाड़ कर जब यह युवक सड़क पर निकलता है तो लोग उसे एक बारगी देखने से नहीं चूकते है।

दरअसल जोधपुर में एक युवक ने स्कूटी पर नल लगाकर उसके पानी से खुद पर फव्वारा के माध्यम से देशी जुगाड़ कर रखा है। जैसे ही शहर में यह युवक निकलता है तो लोग टकटकी लगाए देखते है। कई लोग तो सेल्फी खेंच कर सोशयल साइट्स पर शेयर और पोस्ट कर रहे है।

जब युवक स्कूटी से निकलता है तो उसके ऊपर पानी गिरता है। लोग जगह-जगह रुक कर उसे देखते है। यह नजारा है जोधपुर का जहां भरी दोपहरी में एक युवक स्कूटी पर जा रहा था और उसे पर देशी जुगाड़ से लगाए गए नल से पानी गिर रहा था।

दरअसल यह वीरेंद्र सिंह है और उन्होंने गर्मी से बचने के लिए यह देसी जुगाड़ बनाया है वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूटी पर एक कैंपर लगाया और उसके ऊपर 12 वोल्ट की मोटर लगाकर कुछ इस तरीके से यह एक नल लगाया वह जब दोपहर में घर से निकलते हैं तो इस जुगाड़ का उपयोग करते हैं और इससे उन्हें ठंडक महसूस होती है।

जगह-जगह लोग उन्हें देखते हुए इस देशी जुगाड़ के बारे में उनसे जानकारी लेते हैं दरअसल पश्चिमी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तापमान 41 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

इसी के चलते भीषण गर्मी का कर देखने को मिल रहा है हीट वेव के चलते जल जीवन खासा प्रभावित है और लोग गर्मी से बचने के लिए अपनी अपनी कोशिश में लगे हैं दोपहर के वक्त बहुत कम लोग सड़कों पर दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+