Rajasthan: जैसलमेर में रामदेवरा के पैदल यात्रियों को मिला जिंदा मोर्टार बम, फिर देखिए क्या हुआ ?

Rajasthan: जैसलमेर के रामदेवरा मेले में पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को चाचा-रामदेवरा मार्ग पर एक जिंदा मोर्टार बम मिलने से दहशत फैल गई। बीच रास्ते में मिट्टी में आधे दबे मोर्टार बम को देख हड़कंप मच गया।।

रामदेवरा लक्खी मेले में जा रहे भक्तों ने बम की जानकारी लाठी पुलिस थाने को दी है। अब लाठी थाना पुलिस और भारतीय सेना मौके पर जाएगी और बम को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह रखेगी, ताकि कोई हादसा ना हो। बम बीच रास्ते में कैसे आया इसकी भी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार रात रामदेवरा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से इलाके में दहशत है। एटीएस, पुलिस, ERT आदि की टीम रामदेवरा मेले में बीती रात से सुरक्षा में लगे हैं। ऐसे में चाचा-रामदेवरा मार्ग पर बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है।

in-jaisalmer-pilgrims-of-ramdevra-found-a-live-mortar-bomb-army-took-it-in-its-custody

अब पुलिस इस जिंदा बम को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित करने के लिए एरिया सिल कर दिया। रास्ते में बम कहां से और कैसे आया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई।

आपकों बता दे कि बिते दिन मंगलवार को ही जैसलमेर के पोकरण में बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी गई थी।

पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर धमकी भरा पत्र मिला था। बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं।

पुलिस, एटीएस की टीम व बम स्कॉड मौके पर पहुंच गई थी। बाबा रामदेवरा के लिए लाए जा रहे कपड़े के घोड़ों में बम रखकर उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जानकारी मिली है कि जहां पर यह जिंदा बम मिला है उसके आस पास ही सेना की एक फील्ड फायरिंग रेंज है। यहां सेना का युद्धभ्यास होता है। शायद इस दौरान दौरान कोई बम गलती छूट गया होगा। अब सेना का बम निरोधक दस्ता इस जिंदा बम की जांच करेगा और इस बम को डिफ्यूज किया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+