Rajasthan: स्कूली छात्राओं ने दुकानदार मजनू का निकाला जूलूस, थप्पड़ों से किया इलाज, देखिए VIDEO
Rajasthan News: राजस्थान में स्कूली छात्राओं के साथ रोमियोगिरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। छात्राओं ने बीच सड़क रोमियों का थप्पड़ मार-मारकर ऐसा इलाज किया कि अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल और पोस्ट हो रहा है।
दरअसल राजस्थान में डीडवाना जिले के कुचामन शहर में स्कूली छात्राएं मोबाइल रिचार्ज करवाने दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं का आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल रिचार्ज करवाने की एवज में आईलवयू कहने के लिए बोलने लगा, बस फिर क्या था छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।
Recommended Video
छात्राओं ने बताया कि वो अपना मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए दुकान पर गई थी। दुकान पर बैठे दुकानदार ने कहा पहले मुझे आई लव यू बोलो फिर मैं मोबाइल रिचार्ज करूंगा।

इस बात पर लड़कियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी और सहेलियों को वहां पर बुला लिया दुकानदार को खींचकर दुकान से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी ।
इस दौरान लड़कियों ने दुकानदार का पिटाई करते हुए वीडियो बनाया और उसे गली-गली में घुमा-घुमा कर पिटाई करते हुए झुलस निकाल दिया।
रोमियों का बीच सड़क हुआ थप्पड़ों से इलाज ! pic.twitter.com/lfHr5cfC6y
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 2, 2024
इस दौरान स्थानीय लोग भी इन छात्रों का साथ देते नजर आए और युवक को थाने ले गए जहां पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
इस तरह की हिम्मत दिखाकर इन छात्रों ने यह बता दिया कि यदि थोड़ी सी हिम्मत दिखाई जाए तो किसी भी बदमाश से खुद की रक्षा ही नहीं की जा सकती बल्कि उसे सबक भी सिखाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications