राजस्थान: 'क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम..', वर्ल्ड कप मैच और कांग्रेस में PM मोदी ने निकाला कनेक्शन
PM Narendra Modi Rajasthan Churu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 नवंबर) को चुनावी राज्य राजस्थान के चुरू के तारानगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने तारानगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल मैच और कांग्रेस के बीच एक अजीब सा कनेक्शन निकाल कर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा, ''आजकल पूरा देश क्रिकेट के प्रति उत्साह से भरा हुआ है। 'क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिए रन बनाता है। लेकिन कांग्रेस वालों में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर... ये लोग एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं। कांग्रेस के 5 साल सरकार एक-दूसरे को भगाने में खर्च हो गई है...।'' बता दें कि पीएम मोदी राजस्थान से सीधे अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच देखने जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस के लूट के लाइसेंस की पूरी कहानी लाल डायरी में दर्ज हैं और अब धीरे-धीरे लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। इधर लाल डायरी के पन्ने खुलते हैं और उधर गहलोत जी का फ्यूज उड़ जाता हैं, जादूगर की जादूगरी लाल डायरी में दिखने लगी है।'
पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस सरकार से जितना बचकर रहें, राजस्थान को जितना बचाकर रखें, उतना ही आपका भविष्य सुनिश्चित है। कांग्रेस और विकास, एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, 'आप भाजपा को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को आउट कर देंगे। भाजपा विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी।'












Click it and Unblock the Notifications