Rajasthan News: भरतपुर में आखिर क्यों इस युवक ने ली जमीन में अर्ध समाधि, वजह जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े
Rajasthan News: लोग अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर कई तरीके से धरना और प्रदर्शन कर विरोध जताते है लेकिन पहली बार एक युवक ने अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर के जमीन में अर्ध समाधि ले ली।
भरतपुर में मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर राधेश्याम उर्फ गौरव फौजदार ने अर्ध भू समाधि ली है।

युवक नौकरी की मांग को लेकर के कई बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। लेकिन फिर भी इसे अनुकंपा नौकरी नहीं मिल पाई है।
युवक का आरोप है कि वह पिछले 3 साल से सांसद,विधायक और जिला प्रशासन के पास दर-दर भटक रहा है लेकिन आश्वासन के अलावा उसकी अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है।
उनके पास पेंशन के अलावा और कोई आया का साधन नहीं है उनकी मां बीमार रहती है तो गुजारा होना मुश्किल है।यही वजह है कि उसने आखिरकार अर्ध भू समाधि का फैसला लिया।
पीड़ित राधेश्याम फौजदार ने बताया कि उसके पिता जवाहर सिंह सीआरपीएफ में थे। बात 1999 की है जब वह फील्ड ऑपरेशन के लिए नीमच से जाते समय उनके पिता का निधन हो गया।
लेकिन सेना के द्वारा पिता को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। पिता के निधन के समय मेरी उम्र तीन माह थी। लेकिन अनुकंपा नौकरी के लिए 18 साल होना जरूरी है।
वर्ष 2019 को मेरी उम्र 18 वर्ष हो गई। जब मैने भर्ती देखी तो मुझे अनफिट कर दिया गया, साथ ही 2020 में सीआरपीएफ की तरफ से राज्य सरकार को एक पत्र लिखा गया जिसमें मुझे राज्य सरकार में एलडीसी की नौकरी देने की सिफारिश की गई।
मैं एलडीसी की नौकरी के लिए तैयार हो गया लेकिन 3 साल चक्कर काटने के बाद भी राज्य सरकार ने मुझे एलडीसी की नौकरी नहीं दी यही वजह है कि मुझे नौकरी के लिए में अब अर्ध भू समाधि ली है।
राधेश्याम फौजदार का कहना है कि जब तक उसे नौकरी का ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वह इसी स्थिति में रहेगा। हालांकि राधेश्याम के द्वारा ली गई भू अर्ध समाधि के पास पुलिस कर्मी तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications