Rajasthan: अलवर में फर्जी आधार कार्ड से पिता बनकर बैंक को लगा दी 6 लाख की चपत, जानिए कैसे
Rajasthan Crime News: राजस्थान में फर्जीवाड़ा कर सरकार को चपत लगाने के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है। कभी शातिर साइबर ठग लोगों को चूना लगाते है तो कभी कोई बैंकों को चपत लगा रहा है।
ताजा मामला प्रदेश के अलवर जिले का है जहां पर बीचोर निवासी जाहिद अली ने तो गजब का कारनामा कर दिया। एक युवक के पिता का फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक को 6 लाख रूपए की चपत लगा दी।
अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक से 6 लाख रुपए का लोन उठाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Recommended Video
कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की परिवादी शौकत खान निवासी माचड़ी ने कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया और उससे उसने 6 लाख रुपए का लोन उठा लिया ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जाहिद अली निवासी बीचोर को गिरफ्तार किया, इसने शौकत के पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया ओर इसने बैंक को चूना लगाकर 6 लाख का लोन भी उठा लिया ।
यह आरोपी अपनी बहन के पास पिपरोली में रह रहा था जिसने गांव के सरपंच से झूंठ बोलकर या मिलीभगत करके खुद का आधार कार्ड पिपरोली का बनवा लिया था। आरोपी इस फर्जी आधार कार्ड को लेकर बैंक में गया और 6 लाख का लोन उठा लिया था ।
लोन उठाने के बाद शौकत को इस मामले का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करवाई शुरू कर दी और जांच के बाद जाहिद को पकड़ लिया । उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी बात पुलिस के सामने खोल कर रख दी। इसके बाद पुलिस ने जाहिद को गिरफ्तार कर लिया, अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications