Rajasthan: आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रीय की लोकेशन ट्रैस क्यों, अब आईजी अजयपाल लांबा लेंगे बड़ा एक्शन ?
Rajasthan Spying on SP CaSe: राजस्थान में भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय की लोकेशन ट्रेस करने और जासूसी करने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आईजी जयपुर रेंज अजय पाल लांबा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि दोषी कोई भी हो कार्रवाई सख्त होगी।
एसपी ने लोकेशन ट्रेस करने के आरोपी एसआई सहित 7 पुलिस कर्मियो को निलंबित कर दिया है। आईजी जयपुर रेंज अजय पाल लांबा ने कहा दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए जांच की जा रही है।
भिवाड़ी पुलिस में महकमें से एक बहुत बड़ी चौका देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें खुद पुलिस विभाग साइबर सेल के अधिकारी और कर्मचारी भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई की फोन की लोकेशन ट्रेस करते हैं और एसपी कहां जा रही है क्या कर रही है इस पर पूरी नजर रखी जा रही थी l

Recommended Video
6 अक्टूबर को मामले की एसपी को भनक लगी तो उन्होंने अपने स्तर पर जांच की ओर मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट सौप दी।
एसपी ने खुद मामला सामने आते ही एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई ने साइबर सेल के इंचार्ज एसआई श्रवण जोशी सहित साइबर सेल एक हेड कांस्टेबल अविनिश और पांच कांस्टेबलों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले को लेकर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई ने पुलिस मुख्यालय को जो सूचना दी है। उसके बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर भिवाड़ी तक हड़कंप मच गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने सख्त कार्यवाही के लिए अब पुलिस मुख्यालय से भी इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई ने बिना कैमरे के सामने आए बातचीत में बताया कि वह अपनी पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और उन्हें उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही इस तरह से हतोत्साहित करेंगे उन्हें इस बात का विश्वास नहीं था।
उन्हें इस मामले की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उसके पुलिस महकमें के कर्मचारी और अधिकारी ही उनकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
गोपनीय रूप से मामले की जानकारी लगने के बाद जब उन्होंने इस मामले की सत्यता की जांच करवाई तो मामला सही पाया गया।
इस पूरे मामले की जानकारी एसपी को रविवार को लगी और मामले की सत्यता सामने आने के बाद सोमवार को भिवाड़ी साइबर सेल के इंचार्ज एसआई श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनिश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहतास को निलंबित कर दिया गया है। आगे अब इस मामले में और किन-किन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका है इसकी जांच की जा रही है।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना की रहने वाली है। ज्येष्ठा मैत्रेई ने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। उसके बाद 2018 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राजस्थान कैडर में पहली बार उदयपुर के गिरवा सर्कल में एएसपी के रूप में पद स्थापित हुई थी।
उसके बाद भीलवाड़ा में एसपी की जिम्मेदारी दी गई और उसके बाद जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी पद पर लगाया गया था फिर उन्हें फील्ड में पोस्टिंग दी गई और सिरोही एसपी कोटपूतली बहरोड के बाद अब उन्हें भिवाड़ी एसपी के पद पर लगाया गया है। इसी दौरान एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई को खैरतल तिजारा एसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।
आईजी अजय पाल लांबा ने बताया की रेंज में जो भी आपराधिक गतिविधियां करने वाले लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी चाहे वह अपराधी हो चाहे पुलिस कर्मी हो या सिविलियन कानून के विरुद्ध काम करने वाले लोगों पर सैट कार्रवाई की की जाएगी।
एसपी की लोकेशन ट्रेस करने वाले दोषियों की जांच की जा रही है 7 लोगों को निलंबित किया गया है जल्दी उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications