शादी के बाद टीना डाबी ने शेयर की पति के साथ खूबसूरत तस्वीर, हो रही वायरल

जयपुर, 24 अप्रैल। आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने शादी के बाद शनिवार को अपना डिस्पले पिक को बदल दिया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि टीना डाबी खूबसूरत साड़ी में पोज दे रही है। बता दें कि टीना डाबी ने 2016 में आईएएस टॉप किया था और उन्होंने हाल ही में प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की है। टीना और प्रदीप की जयपुर में शुक्रवार को धूमधाम से शादी हुई, दोनों ने बुद्ध परंपरा से शादी की थी, इस कार्यक्र में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

Recommended Video

    Tina Dabi और Pradeep Gawande की शादी की पहली तस्वीर वायरल, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    इंस्टा पर शेयर की नई तस्वीर

    इंस्टा पर शेयर की नई तस्वीर

    टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर जो ताजा तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि टीना और प्रदीप ने एक दूसरे से मैच करते हुए कपड़े पहन रखे हैं। प्रदीप ने जहां सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहन रखा है तो टीना ने ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहन रखी है। इस तस्वीर को हजारो लोग लाइक कर चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग कमेंट करके दोनों को बधाई दे रहे हैं।

     धूमधाम से हुई शादी

    धूमधाम से हुई शादी

    शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमे देखा जा सकता है कि शादी में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साधी मानकर दोनों ने शादी की है। बता दें कि टीना डाबी देश की पहली महिला हैं जिन्होंने आईएएस परीक्षा में टॉप किया है। शादी के बाद टीना डाबी और प्रदीप ने शनिवार को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। गौर करने वाली बात है कि टीना फिलहाल राजस्थान में वित्त विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं जबकि उनके पति प्रदीप पहले बतौर डॉक्टर काम कर रहे थे लेकिन अब वह राजस्थान में आर्कियोलॉजी एंड म्युजियम विभाग में डायरेक्टर हैं।

    खुद दी थी सगाई की जानकारी

    खुद दी थी सगाई की जानकारी

    टीना डाबी ने अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। पिछले हफ्ते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए प्रदीप के साथ की तस्वीर को शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर टीना और प्रदीप की सगाई की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए टीना ने लिखा था कि मैं आपकी दी हुई मुस्कान को पहन रही हूं। तस्वीर को हजारो लोगों ने लाइक किया था।

    पहले हुई थी अतहर से शादी

    पहले हुई थी अतहर से शादी

    बता दें कि इससे पहले टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच रिश्ता लंबा नहीं चल सका और अगस्त 2021 में दोनों के बीच तलाक हो गया। जयपुर कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के बीच तलाक की मंजूरी मिल गई और दोनों अलग हो गए। अतहर खान कश्मीर बैच से थे और उन्होंने 2016 में आईएएस परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+