IAS Transfer: मैटरनिटी लीव पर चली गईं DM Tina Dabi, कौन हैं जैसलमेर के नए कलेक्‍टर आशीष गुप्‍ता?

IAS Tina Dabi Pregnant: राजस्थान सरकार ने देर रात 39 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जैसलमेर जिला कलेक्‍टर टीना डाबी मां बनने वाली हैं। वे मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं।

IAS Tina Dabi Child Maternity Leave: देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी व राजस्‍थान के जैसलमेर की जिला कलेक्‍टर टीना डाबी मां बनने वाली हैं। जैसलमेर से वे मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं।

जैसलमेर जिला कलेक्‍टर पद पर टीना डाबी की जगह आईएएस आशीष गुप्‍ता को लगाया गया है। इस संबंध में राजस्‍थान कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किया है। डीओपी की साइट पर टीना डाबी को अब एपीओ (पद की प्रतिक्षा में) दिखाया गया है।

IAS Tina Dabi Transfer

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्‍थान कैडर के 39 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जैसलमेर के साथ ही नागौर, सीकर, उदयपुर, चित्‍तौड़गढ़ व श्रीगंगानगर जिलों के कलेक्‍टर बदले गए हैं।

बता दें कि टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं। टीना डाबी ने पहली शादी यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से की थी। 2020 में टीना डाबी और अतहर आमिर खान का तलाक हो गया था। फिर 2022 में टीना डाबी ने राजस्‍थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। अब टीना डाबी पहली संतान की मां बनने वाली हैं।

जब टीना डाबी बोलीं-बेटी हुई तो भी अच्‍छा

पिछले दिनों टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्‍टर थीं तब पाक विस्‍थापितों के अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चला। तब टीना डाबी खुद पाक विस्‍थापितों के बीच पहुंचीं और उन्‍हें दूसरी जगह बसाए जाने की प्रशासन की योजना बताई। इस दौरान पाक विस्‍थापित एक महिला ने आईएएस टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद दिया।

इस पर टीना डाबी ने मुस्‍कुराते हुए पाक विस्‍थापित महिलाओं को जवाब दिया कि अगर बेटी हुई तो भी अच्‍छा है। उन्‍होंने महिलाओं को भी यह भी समझाया कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है।

जैसलमेर डीएम IAS आशीष गुप्‍ता कौन हैं?

  • 39 आईएएस अधिकारियों के तबादलों में आईएएस आशीष गुप्‍ता को जैसलमेर जिला कलेक्‍टर पद पर टीना डाबी की जगह लगाया गया है।
  • जैसलमेर के नए जिला कलेक्‍टर आईएएस आशीष गुप्‍ता मूल रूप से दिल्‍ली के रहने वाले हैं।
  • 14 मार्च 1983 को जन्‍मे आईएएस आशीष गुप्‍ता के पास बीटेक व एमबीए की डिग्री है।
  • आईएएस आशीष गुप्‍ता जैसलमेर जिला कलेक्‍टर बनने से पहले आयुक्त एवं संयुक्त सचिव, शासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं प्रबंध निदेशक, राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड पद पर थे।

राजस्‍थान आईएएस तबादला सूची

  • नवीन महाजन-महानिदेशक, हरिशचंद्र माथुर राजस्‍थान राज्‍य लोक प्रशासन संस्‍थान
  • भानू प्रकाश अटरू-संभागीय आयुक्‍त जोधपुर
  • नीरज कुमार पवन, शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्‍सा पद्धति विभाग
  • भंवरलाल मेहरा-संभागीय आयुक्‍त बीकानेर
  • कैलाश चंद मीणा-शासन सचिव, स्‍वायत्‍त शासन विभाग एवं परियोजना निदेशक
  • गौरव गोयल, सीएम सचिव, डीपीआईआर सचिव
  • आनंदी-शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • महेश चंद्र शर्मा-शासन सचिव देवस्‍थान विभाग
  • राजन विशाल-विशिष्‍ट सचिव, सीएम
  • अर्चना सिंह-विशिष्‍ट शासन सचिव होम मिनिस्‍टरी
  • इंद्रजीत सिंह-आयुक्‍त एवं विशिष्‍ट शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार
  • नेहा गिरि-विशिष्‍ट शासन सचिव, उद्योग एवं वाणिज्‍य विभाग
  • विश्‍वमोहन शर्मा-प्रबंध निदेशक, रूडा उदयपुर
  • ताराचंद मीणा-आयुक्‍त टीएडी, उदयपुर
  • आशीष गुप्‍ता-जिला कलेक्‍टर जैसलमेर
  • अंशदीप-जिला कलेक्‍टर श्रीगंगानगर
  • अरिवंद कुमार पोसवाल- जिला कलेक्‍टर उदयपुर
  • श्रुति भारद्वाज-निदेशक, राज्‍य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
  • पीयूष समरिया-जिला कलेक्‍टर चित्‍तौड़गढ़
  • प्रियंका गोस्‍वामी- अतिरिक्‍त मिशन निदेशक, नेशनल हैल्‍थ मिशन
  • जगजीत सिंह मोंगा-संयुक्‍त शासन सचिव, ऊर्जा विभा
  • रामनिवास मेहता-सचिव, राजस्‍थान लोक सेवा आयोग अजमेर
  • अरुण गर्ग-कार्यकारी निदेशक, राजस्‍थान राज्‍य औद्योगिक विकास
  • राजेंद्र कुमार वर्मा-संयुक्‍त शासन सचिव, जल संसाधन विभाग
  • अल्‍पा चौधरी-अतिरिक्‍त आयुक्‍त, ईजीएस जयपुर
  • हर्ष सावन सूखा-संयुक्‍त शासन सचिव, उच्‍च शिक्षा विभाग
  • आशुतोष गुप्‍ता-मुख्‍य परीक्षा नियंत्रक, आरपीएससी
  • बाबूलाल गोयल-अतिरिक्‍त महानिदेशक, एचसीएम रीपा
  • बाल मुकुंद असावा- संयुक्‍त शासन सचिव, राजस्‍थान विभाग
  • नारायण सिंह-सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग
  • किशोर सिंह-संयुक्‍त शास‍न सचिव
  • बचनेश कुमार अग्रवाल-अतिरिक्‍त आयुक्‍त वाणिज्यिक कर विभाग
  • वासुदेव मालावत-अतिरिक्‍त आयुक्‍त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय)
  • सौरभ स्‍वामी-जिला कलेक्‍टर सीकर
  • डॉ. अमित यादव-जिला कलेक्‍टर नागौर
  • श्रीनिधि बीटी-आयुक्‍त अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+