'30s club में शामिल होने का इससे बेहतर जश्न...', IAS टीना डाबी ने Baby संग यूं मनाया अपना जन्मदिन
IAS Tina Dabi News: राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाई रहती हैं। 2015 में टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की थी। टीना डाबी ने अपने परिवार के साथ अपना 30वां जन्मदिन 09 नवंबर को मनाया था।
अपने 30वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। टीना डाबी ने अपना ये जन्मदिन अपने बच्चे के साथ पहली बार मनाई है। टीना डाबी ने अपने बेबी की तस्वीरें भी शेयर की है। ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

टीना डाबी ने अपना जन्मदिन सिंपल सेरेमनी में घर पर ही मनाया था। टीना डाबी ने अपने जन्मदिन समारोह की छह तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में टीना डाबी अपने माता-पिता, पति आईएएस प्रदीप गवांडे और अपने बेटे के साथ सेलिब्रेशन करते नजर आ रही हैं।
इस साल टीना डाबी 30 साल की हो गई हैं। टीना डाबी ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है। टीना डाबी ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, 'सचमुच धन्य महसूस कर रही हूं। 30s clu में शामिल होने का इससे बेहतर जश्न नहीं मनाया जा सकता था!'
सितंबर 2023 में टीना डाबी ने जयपुर के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। आईएएस दंपत्ति टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का ये पहला बच्चा है। टीना डाबी फिलहाल मैटरनिटी लीव पर हैं। इससे पहले वह जैसलमेर की डीएम और कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।
टीना डाबी ने राजनीति विज्ञान में कला स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से स्नातक की डिग्री ली है। टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी एक आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2018 में एआईआर 15 के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की थी।












Click it and Unblock the Notifications