IAS Ria Dabi Marriage: जैसलमेर DM टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने IPS Manish Kumar से गुपचुप रचाई शादी
आईएएस रिया डाबी व आईपीएस मनीष कुमार की शादी बेहद गुपचुप रखी गई है। IAS Ria Dabi से शादी के लिए IPS Manish Kumar महाराष्ट्र कैडर छोड़ राजस्थान आ गए।
IAS Ria Dabi Weds IPS Manish Kumar: देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी और जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से शादी कर ली है।
IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार एक ही बैच के हैं। दोनों वर्तमान में राजस्थान कैडर में तैनात हैं। दोनों की शादी की खबर अचानक सामने आई है।

राजस्थान तक की खबर के अनुसार आईएसएस रिया डाबी की आईपीएसस मनीष कुमार से शादी की पुष्टि आईएएस टीना डाबी ने की है। खास बात यह है कि रिया डाबी और मनीष कुमार ने अप्रैल 2023 में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी, मगर तब दोनों की शादी की ना कोई तस्वीर सामने आई और ना ही कोई कार्यक्रम हुआ।
आईएएस टीना डाबी ने यह भी कहा कि छोटी बहन रिया डाबी की अपने बैचमेट आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी को लकर आने वाले दिनों में सामाजिक फंक्शन भी किया जाएगा। वहीं गृह मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन से भी दोनों की शादी की पुष्टि हुई है, क्योंकि आईपीएस मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर में तैनात थे, मगर आईएएस रिया डाबी से शादी के आधार पर उनका राजस्थान कैडर में तबादला हुआ है।

आईएएस रिया डाबी का जीवन परिचय
- दिल्ली की रहने वाली आईएएस डाबी का जन्म 12 जुलाई 1988 को जसवंत डाबी और हिमानी डाबी के घर हुआ।
- ये दो बहनें हैं। बड़ी बहन टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं जबकि रिया डाबी ने यूपीएससी 2021 में 15वीं रैंक पाकर राजस्थान कैडर में आईएएस बनी थीं।
- रिया डाबी वर्तमान में राजस्थान के अलवर में सहायक कलेक्टर (ट्रेनी), अलवर के पद पर कार्यरत हैं।
- रिया डाबी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।
- इनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 55 followers हैं।
टीना डाबी ने की दो बार शादी
बता दें कि रिया डाबी की बड़ी बहन टीना डाबी दो बार शादी की है। यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से टीना डाबी ने साल 2018 में लव मैरिज की थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। फिर 2022 में टीना डाबी ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की।












Click it and Unblock the Notifications