रोचक : ये हैं दो बीवी वाले प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए एक पत्नी तो पति के खिलाफ ही लड़ रही है चुनाव
अरनेठा गांव में सरपंच पद पर पति-पत्नी आमने-सामने, ये है राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 का सबसे रोचक मुकाबला
बूंदी।

अरनेठा ग्राम पंचायत में 8 प्रत्याशी
बता दें कि अरनेठा ग्राम पंचायत की बैरवा बस्ती निवासी बजरंगलाल मेघवाल और उनकी पत्नी सुगना बाई मेघवाल सरपंच पद प्रत्याशी है। दोनों अपने-अपने समर्थकों के साथ इन दिनों चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दोनों समेत यहां पर आठ प्रत्याशी सरपंच पद की दौड़ में हैं। पति-पत्नी का एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना पूरे बूंदी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बजरंगल की पत्नी ने इसलिए भरा पर्चा
बैरवा बस्ती निवासी बजरंगलाल मेघवाल के दो पत्नी हैं। दोनों से तीन बच्चे हैं। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 में नियमानुसार प्रत्याशी के अधिकत दो बच्चे होने चाहिए। ऐसे में बजरंगलाल को लगा कि बच्चे तीन होने के कारण उसका सरपंच पद के लिए नामांकन निरस्त ना हो जाए। इसलिए पत्नी सुगना बाई मेघवाल को भी पर्चा भरवा दिया।

पति पत्नी को मिले चुनाव चिह्न
बूंदी की अरनेठा ग्राम पंचायत के नामांकन पत्रों की छंटनी में बजरंगलाल का पर्चा निरस्त नहीं हुआ। ऐसे में पति पत्नी दोनों प्रत्याशी बन गए। दोनों को चुनाव चिह्न भी आवंटित हो गए। पति-पत्नी अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट भी मांग रहे हैं। हालांकि बजरंगलाल की दूसरी पत्नी संतरा बाई पति के सामने पहली पत्नी सुगना बाई के चुनाव लड़ने से खुश नहीं है। वो कहती हैं कि सुगना बाई की बजाय अपना वोट पति बजरंगलाल को देंगी और उनके समर्थन में प्रचार में उतरेंगी।












Click it and Unblock the Notifications