Rajasthan : पत्नी को बचाने के लिए पति ने लगाई जान की बाजी, दोनों की हुई मौत
Barmer News, बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बाछड़ाऊ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला बाछड़ाऊ के रघुपुरा गाँव का है। यहां आपसी अनबन व गृह क्लेश के चलते विवाहिता पानी के कुंड में कूद गई।

पति को जब इस बात का पता चला तो उसने भी पत्नी को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। कुंड पानी से भरा होने के कारण दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर गांव सहित पूरे कस्बे में फैल गई और घटनास्थल पर भारी लोग जमा हो गए। सूचना पर धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव पानी के टांके (कुंड) से बाहर निकलवाकर धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार रघुपुरा गाँव के तेजाराम मेघवाल की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर भी उनमें अनबन हुई, जिसकी वजह से पत्नी ने घर के पास बने टांके (कुंड) में छ्लांग लगा दी और पति भी उसे बचाने के प्रयास में टांके में कूद गया, लेकिन डूबने से दोनों की मौत हो गई।
हालांकि पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि विवाहिता पानी सींच रही थी। पैर फिसलने से टांके मे गिर गई। जिसे बचाने पति भी टांके मे कूदा, लेकिन दोनों की मौत हो गई।









Click it and Unblock the Notifications