नींव खुदाई के दौरान पड़ोसी का मकान भरभरा गिरा, मजदूर समेत चार दबे, पति-पत्नी की मौत

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के बसईनबाब में मंगलवार को मकान के लिए नींव की खुदाई करते समय पड़ोसी का मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें पड़ोसी के घर में मौजूद पति-पत्नी और उनका पुत्र समेत खुदाई कर रहा मजदूर नींव में दब गया। इनमें से पति पत्नी की मौत हो गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

मकान गिरने के बाद आस-पास के लोगों ने चारों को मलबे के नीचे निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार देकर चारों को गंभीर रूप से घायलावस्था में धौलपुर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रैफर किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई।

 रामखिलाड़ी का मकान गिरा

रामखिलाड़ी का मकान गिरा

डीएसपी विजय कुमार के अनुसार धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के बसईनबाब कस्बे में अजमेर सिंह जाटव के घर मकान बनवाए जा रहे थे। मंगलवार को मजदूर नींव की खुदाई में लगे थे। उसी दौरान पड़ोसी रामखिलाड़ी का मकान भरभरा कर ढह गया। जिसके मलबे के नीचे रामखिलाड़ी का बेटा निनुआ उसकी पत्नी कंपूरी, पुत्र बबलू और नींव खुदाई में लगा मजदूर राकेश दब गया।

 बेटा बबलू जयपुर रैफर

बेटा बबलू जयपुर रैफर

उधर, धौलपुर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 58 वर्षीय रामखिलाड़ी एवं उसकी पत्नी 55 वर्षीय कंपूरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम् के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। बबलू की बेहद नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+