पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता का शव निकाल माता-पिता को सौंपा, पति गिरफ्तार
Dholpur News, धौलपुर। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामज्ञान धौलपुर थाना इलाके के गांव कछपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर 2018 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कछपुरा में 22 वर्षीय सोनदेई पत्नी रामज्ञान की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर मौके पर भेजी। जहां सोनदेई का शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने जलती चिता से साक्ष्य के लिए नमूने लिए थे। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष घरों से ताले लटका कर फरार हो गया था। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु जांगिड़ बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दी गई। मृतका के पिता रामेश्वर कुशवाह ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने उस समय मृतका का शव जलती चिता से निकाल कर बाड़ी के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर पीहर पक्ष को सुपुर्द किया था। प्रकरण में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए मृतका सोनदेई के पति रामज्ञान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications