Honor Killing Rajasthan : प्रेमी जोड़े की हत्या करने वालों के खिलाफ धौलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के राजखेड़ा पुलिस थाना इलाके की ग्राम पंचायत कसियापुरा के गांव लायकपुरा की धार पर ऑनर किलिंग के दाग लगे हैं। यहां छह जून को प्रेमी जोड़े को सबके सामने लाठी-डंडों पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

इन आरोपियों को पकड़ा

इन आरोपियों को पकड़ा

ऑनर किलिंग धौलपुर केस में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के महज 24 घंटे के दौरान ही एक आरोपी पकड़े जाने के बाद अब तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मृतका के पिता नारायण सिंह, चाचा चोब सिंह और भाई रामनिवास शामिल है।

 प्यार करने वालों को तालिबानी सजा

प्यार करने वालों को तालिबानी सजा

धौलपुर में प्यार करने वालों को तालिबानी सजा देने के अन्य आरोपियों की तलाश में राजखेड़ा पुलिस की कई टीमें उनके संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है। धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 क्या है ऑनर किलिंग धौलपुर राजस्थान

क्या है ऑनर किलिंग धौलपुर राजस्थान

गौरतलब है कि धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाने इलाके के गांव लायक पुरा की थार में 6 जून 2020 को 20 वर्षीय बंटू पुत्र नेतराम और 20 वर्षीय अनिता पुत्री नारायण के साथ प्रेम प्रसंग के चलते लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

 पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में मृतकों का एक ही परिवार से जुड़ा होना सामने आया है। उनके बीच बुआ भतीजे का रिश्ता थाा। मृतक बंटू के परिजन ने मृतका के परिजनों सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। धौलपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात को मृतक युवक-युवती के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए थे। गांव में पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+