Vote from Home Rajasthan: 25 नवंबर से पहले 12 हजार 342 ने डाले वोट, सबसे ज्यादा मतदान जयपुर में
Home Voting in Rajasthan ELection 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में यूं तो मतदान 25 नवंबर को होगा, मगर होम वोटिंग की शुरुआत 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है। दरअसल, यह होम वोटिंग की सुविधा सभी मतदाताओं के लिए नहीं है बल्कि 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए है।

मंगलवार से शुरू हुई होम वोटिंग सुविधा के तहत पहले दिन पूरे प्रदेश में 12 हजार 342 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा होम वोटिंग 1473 जयपुर में हुई है। उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 520 लोगों ने होम वोटिंग का विकल्प चुना है।
बता दें कि पूरे राजस्थान में 62 हजार 927 मतदाताओं ने घर से वोट डालने का विकल्प चुना था। पहले दिन होम वोटिंग करने वालों में 9687 बुजुर्ग व 2655 दिव्यांग मतदाता शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में निर्वाचन विभाग की टीम घर-घर जाकर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications