हिस्ट्रीशीटर बेटे ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर दी चिता को मुखाग्नि, खाई हत्या का बदला लेने की कसम
झुंझुनूं, 28 अक्टूबर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना पुलिस थाना इलाके के गांव सांतड़िया के हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के पिता 62 वर्षीय पूर्व फौजी हरफूल सिंह यादव की रुपए के लेन देन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और हरफूल सिंह की हत्या कर भाग गए। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Recommended Video

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
गांव में हुक्मा की ढाणी के पास बने फार्म हाउस पर हुए सातड़िया गोलीकांड के सिंघाना पुलिस ने खेतड़ी के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।

पए के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार मंगलवार को फार्म हाउस पर ही खानपुर के वेद प्रकाश व दो अन्य ने रुपए के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव के पोस्टमार्टम हरफूल सिंह के शरीर पर लगी गोली नहीं दिखाई दी।

डिजिटल एक्सरे के बाद पोस्टमार्टम
दूसरे दिन बुधवार को खेतड़ी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे के बाद डॉक्टरों के पैनल डॉक्टर अक्षय शर्मा सीएचसी खेतड़ी की अध्यक्षता में डॉक्टर नवीन डॉक्टर विपिन सिंघाना सीएचसी व डॉक्टर धीरज शर्मा पीएससी मेघपूर पाथड़ौली के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया।

शव परिजनों को सौंपा
इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया था। मृतक का पुत्र हिस्ट्रीशीटर उमेश सातड़िया जयपुर जेल में बंद था, जिसको कड़ी सुरक्षा में पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव सातड़िया लाया गया। हिस्ट्रीशीटर उमेश सातड़िया को पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी। खबर है कि पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद उमेश ने बदला लेने की कसम खाई और बोला कि 'आपके दुश्मन भी आपके साथ ही आएंगे'












Click it and Unblock the Notifications