Hiralal Saini DSP: हीरालाल सैनी RPS फिर मुश्किल में, लेडी कांस्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में बना डर्टी VIDEO
Hiralal Saini DSP: राजस्थान पुलिस के दागदार आरपीएस अफसर हीरालाल सैनी फिर सुर्खियों में हैं। हीरालाल सैनी का अजमेर के ब्यावर में डीएसपी रहते हुए महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। दोनों स्विमिंग पूल में आपत्तिजनक अवस्था में नजर आए थे। अब पूरे मामले में नया मोड़ आ गया और हीरालाल सैनी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
दअरसल, महिला कांस्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील वीडियो मामले में नौकरी चले जाने के बाद एकलपीठ ने पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) हीरालाल सैनी को बर्खास्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे। अब राजस्थान हाईकोर्ट खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी है।

DSP Constable Video Vrail Rajasthan Police: जयपुर में तैनात थी महिला कांस्टेबल
बता दें कि जुलाई 2021 में सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जयपुर आयुक्तालय में तैनात एक महिला कांस्टेबल व उस वक्त अजमेर के ब्यावर में तैनात डीएसपी हीरालाल सैनी आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। इनके साथ महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा था। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और राजस्थान सरकार ने दोनों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया था।
राजस्थान न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह और मनीष शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर यह आदेश देते हुए हीरालाल सैनी की बहाली पर रोक लगा दी है। महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि एकलपीठ ने सैनी को समस्त परिलाभ के साथ सेवा में लेने को कहा, वहीं सरकार को चार्जशीट के आधार पर जांच की छूट दी। दो विरोधाभासी आदेश एक साथ नहीं दिए जा सकते। राज्य सरकार को शर्मनाक कृत्य के आधार पर दोषी पर कार्रवाई का अधिकार है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने नागौर जिले के चितावा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद राजस्थान एसओजी ने देर रात दोनों को उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, डीएसपी हीरालाल सैनी का जयपुर में एक फ्लैट है, जहां दोनों के बीच जयपुर में पोस्टिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं।
कौन है डीएसपी हीरालाल सैनी?
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बड़ागांव निवासी हीरालाल सैनी का पुलिस विभाग में लंबा करियर रहा है, जहां वे जयपुर कमिश्नरेट और अजमेर जिले में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। उनकी सीएमओ में अच्छी पकड़ मानी जाती थी, जिसके कारण उन्होंने कई बार अपने ट्रांसफर को रुकवाने में सफलता पाई। हीरालाल सैनी को जयपुर के मालवीय नगर के एसएफएस कॉलोनी में फ्लैट है। जेडीए में तैनाती के तौरान बिल्डिंग बायलाज का धता बताते हुए कथित अवैध निर्माण किया।
कौन है महिला कांस्टेबल?
डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ स्विमिंग पूल में नजर आने वाली महिला कांस्टेबल नागौर जिले के कुचामनसिटी के बेगुपुरा की रहने वाली है। उसकी 7 मई 2001 को शादी हुई थी। शादी के 14 साल बाद एक बेटा हुआ। वह पति को छोड़कर अपने बेटे के साथ रहती थी।
इस मामले से जुड़ीं अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications