राजस्थान मौसम : रविवार को गर्म हवाओं का 'वार', अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा

सीकर, 1 मई। फतेहपुर एवं क्षेत्र में सूर्यदेव के रौद्र एवं प्रचण्ड रुप के चलते यहां पर गर्मी के तेवर बहुत तीखे होने से आमजन पूरी तरह से परेशान नजर आ रहा है। फतेहपुर शेखावाटी में दिन उगने के साथ ही सूर्यदेव अपनी प्रचण्डता का असर शुरू कर देते हैं, जो शाम होने के बाद भी बना रहता है।

Rajasthan Mosam

फतेहपुर शेखावाटी में तापमान की बढ़ोतरी के साथ यहा पर गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो जाता है, जिसके चलते लोग भरी दोपहरी में घरों एवं दुकानों से बाहर निकलने से कतराते है।

घरों या दुकानों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। गर्मी के बीच बिजली की कटौती घरों में व दुकानों में बैठे लोगों के लिए कटौती कोढ में खाज का काम कर रही है।

कृषि अनुसंधान केन्द्र से अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, जिसके चलते गर्म हवाओं का रूख आमजन को साल रहा है। भीषण गर्मी के कारण आमजन के हाल बेहाल है।

लू के थपेड़ों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप व भीषण गर्मी के कारण फतेहपुर शेखावाटी के बाजारों समेत प्रमुख स्थानों पर दोपहर में लोगों का आवागमन कम ही देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+