Rajasthan News: प्रदेश में हीट वेव का कहर, मजदूर के साथ कितने बेजुबानों को बनाया शिकार,जानिए
Rajasthan News: राजस्थान में लगातार जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन के साथ अब पक्षियों के साथ बेजुबानों की जान लेना शुरू कर दिया है।
आज जानकारी मिली है कि डूंगरपुर में हीट वेव की वजह से एक ही जगह 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई। वहीं कई जगहों पर बेजुबान पक्षियों की भी मौत हुई है।

मेवाड़ से लेकर वांगड़ और रेगिस्तान से लेकर हाड़ौती तक सिर्फ लू और भीषण गर्मी का ही कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और तन बदन को झुलसाती लू के चलते डूंगरपुर शहर में करीब 300 बेजुबान चमगादड़ों की मौत हो गई।
शहर में स्थित राजकीय पुस्तकालय के पास तथा महारावल स्कूल के पीछे नगरपालिका गार्डन में पुराने पेड़ों पर इन चमगादड़ों का आशियाना है।
शिशु और मध्यम आकार वाले अधिकांश चमगादड़ लू के थपेड़े नहीं सह पाए। चमगादड़ अपने स्वभाव के मुताबिक पेड़ों की डालियों पर उलटे लटकते हैं। बीते दो दिनों में कई चमगादड़ उलटे लटके अवस्था में मौत हो गई। कई चमगादड़ मरने के बाद पार्क की जमीन पर गिर पड़े।
बुधवार सुबह सफाईकर्मियों को बदबू आने पर बड़ी संख्या में चमगादड़ मरने का पता चला। अब बड़े चमगादड़ ही जीवित बचे हैं जिनकी लू सहने की क्षमता शिशुओं से अधिक है। मृत चमगादड़ों के शरीर से उठ रही दुर्गन्ध के कारण आसपास का इलाका दूषित हो गया है।
नगर परिषद ने इनको जमीन में गड़वाने के आदेश जारी किए हैं। मालूम हो कि मेवाड़ बागड़ अंचलों में इन दिनों सर्वाधिक गर्मी 46 डिग्री डूंगरपुर में मापी गई।बाड़मेर.राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज गर्म हवा का दौर चल रहा है।
प्रदेश के पश्चिमी जिले बाड़मेर में में तो मानों आसमान से आग बरस रही है हीट वेव का सबसे ज्यादा असर बुधवार को देखने को मिला जब पारा 48 डिग्री तक पहुंच जिसके चलते गांवो में आसमान से बरसती आग ने झुलसाकर कर रख दिया।
शहर की सड़कें दिनभर तंदूर की भट्टी तरह तपकर लाल हो गई। भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के चलते बालोतरा के पचपदरा में निर्माणधीन रिफायनरी एक मजदूर की मौत हो गई। एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
हीट वेव के चलते पचपदरा रिफाईनरी में कार्य कर रहे दो मजदूरों की हीट स्ट्रोक के तबियत बिगड़ गई,दोनों को गंभीर हालत में बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया जंहा उपचार के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया,दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया।
दोनों मजदूर रिफाईनरी में कार्यरत एलएनटी कंपनी की साइट पर काम कर रहे थे इस दौरान हीट स्ट्रोक के चलते सुरेश यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी गाजीपुर (यूपी) व शिन्द्रसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) की तबियत बिगड़ गई। हिट स्ट्रोक की वजह से सुरेश यादव की मौत हो गई।
दिन में तंदूर की भट्टी की तरह तपने के बाद बाड़मेर जिले में रात को भी गर्मी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है रात का तापमान भी जहां 36 डिग्री था इसके बाद मौसम विभाग ने तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
ऐसे में आज रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद पर करीब 40 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है ऐसे में मौसम विभाग ने रेड जोन से भी खतरनाक बताते हुए बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर नागौर सहित कई जिलों को पिक जोन में डाला है यहां पर अगले 36 घंटे में तापमान में और भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
बुधवार को सुबह से सूर्य भगवान ने आग उगलना शुरू कर दिया था भयंकर उमस गर्मी और दोपहर होते होते तेज गर्म हवा से पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया।
लोगों के घरों में लगे एसी कूलर तक ने काम करना बंद कर दिया सड़कें तंदूर की तरह तपने लगी जिसके बाद नगर परिषद बाड़मेर ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिए पानी की बौछारों से छिड़काव कर गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने की कोशिश की लेकिन जिस तरह की आग आसमान से बरस रही थी इसके ऐसे में हर उपाय नाकाम नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications