कौन था ये हरियाणा का खूंखार 'भेड़िया', जिसने राजस्‍थान में पुलिस को देख कनपटी पर मार ली गोली

Gangster Sanjay singh Jhunjhunu: हरियाणा के कुख्‍यात गैंगस्‍टर संजय सिंह उर्फ भेड़िया की राजस्‍थान में मौत हो गई। उस पर हरियाणा के विभिन्‍न पुलिस थानों में 20 से ज्‍यादा संगीन मामले दर्ज थे। पांच हजार रुपए का ईनाम भी रखा हुआ था। हरियाणा पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि संजय राजस्‍थान में हरियाणा सीमा से लगते झुंझुनूं जिले के सिंघाना पुलिस थाना इलाके के गांव खानपुर में छिपा हुआ है।

संजय की तलाश करते हुए हरियाणा पुलिस राजस्‍थान के गांव खानपुर पहुंची। पुलिस ने बदमाश संजय सिंह को चारों तरफ से घेर लिया था। इस दौरान बचने के लिए उसने को घेर लिया। इस दौरान बदमाश संजय ने पुलिस से बचने के लिए उन पर दो हवाई फायर किए।

Sanjay Singh alias Bhediya

इसके बावजूद पुलिस पीछे नहीं हटी और उस पर शिकंजा कस दिया। पुलिस से घिरने के कारण उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली, जिससे वह अचेत हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एनबीटी की खबर के अनुसार राजस्‍थान के झुंझुनूं में मारा गया संदीप उर्फ भेड़िया हरियाणा के चरखी दादरी इलाके के गांव कलिहाना का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरियाणा के विभिन्‍न पुलिस थाना इलाकों में 20 से ज्‍यादा संगीन मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस द्वारा उस पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी रखा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+