एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना ने पीएम मोदी को लेकर यह क्या कह दिया, सुनिए
Lok Sabha Election Exclusive Interview: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है। प्रत्याशियों से लेकर नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झौंक दी है।
लोकसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्ट को लेकर वन इंडिया डॉट कॉम की टीम नेताओं के साथ आमजन के मन की बात को जानने की कोशिश कर रही है। बिना शोर और बिना लाग लपेट के आप तक सटिक और विश्वनीय जानकारी पहुंचा रहे है।

आज हमारी टीम पहुंची राजस्थान की हॉट सीट टोंक-सवाईलोकसभा सीट पर जहां कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना से खास बातचीत की। इस दौरान हरीश मीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुमत के लिए 273 सीटें चाहिए 400 पार हासिल कर भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि कोई रोड़ा ना अटके।
वहीं टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिते दिन हुई जनसभा को लेकर पलटवार किया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को लेकर भी विवादित बयान दिया। लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25 सीटों में से 12 से 15 सीटें कांग्रेस के जितने का दावा भी किया।
हरीशचंद्र मीना ने पीएम मोदी की रेली को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बिते दिन हुई मोदी की रेली में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। कोई मोदी को सुनने नहीं आया। लोगों में मोदी का उत्साह खत्म हो गया।
पीएम मोदी अपनी जगह है लेकिन भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया का खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी है।
10 सालों में किसी गांव में आए ही नहीं कोई काम किया ही नहीं। दलित,गरीब और पिछड़े लोगों से बात भी नहीं करते हैं उनकों सम्मान भी नहीं देते हैं।
लोगों में उनकों लेकर खासी नाराजगी है। लोगों ने ठान लिया है कि अबकी बार जौनापुरिया को सबक सिखाना है। जौनापुरिया को लेकर कहा कि उनकों लेकर मेरा कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा जो उनका स्तर है शैक्षणिक, पृष्ठभूमि देख लिजिए, दर्जनों मुकदमें दर्ज है, हरियाणा, दिल्ली राजस्थान में दर्जनों मुकदमें दर्ज है।
अगर पीएम मोदी को पहले पता होता कि जौनापुरिया की पृष्ठभूमि ऐसी है तो वो प्रचार करने ही नहीं आते। आ गए तो वो पस्ता रहे होंगे कि कहा आ गए ।
मैदान खाली, कोई सुनना नहीं चाहता कोई देखना नहीं चाहते और भाजपा से ज्यादा जौनापुरिया का घमंड उनकों हराएगा।
जौनापुरिया के विवादित बयानों को लेकर कहा कि मैं ज्यादा उनकों दोष नहीं देता जैसी उनकी पृष्ठभूमि है उस तरह की उनकी छवि है, वैसे ही बोलेंगे, फैसला जनता करेगी, जनता भली भांति जान चुकी है।
सवाईमाधोपुर जिले मैं जौनापुरिया को घुसने ही नहीं दिया जा रहा। उनकी आड़ में उनका लड़का जा रहा है। कहीं जौनापुरिया बन जाता है, छोटा जौनापुरिया बन जाता है।
हरीश मीना ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या शर्म आ रही है जो भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट हैं सुखबीर सिंह जौनापुरिया गांवों में क्यों नहीं जा रहे हैं ?
उनके लोग उनके कृत्य उनके विचार भली भांति लोग जान चुके हैं। लोगों को कहते हैं कि पाकिस्तान भेज दूंगा, दलितों को कहते हैं कि मैं ऐसे ही सबक सिखाऊंगा, तुम्हारी सात पीढ़ी याद रखेगी, अहंकार उनको़ लेकर मरेगा।
उनसे ज्यादा नुक्सान उनकी पार्टी का होगा। भारतीय जनता पार्टी में भी अच्छे आदमी हैं, सब उनकों समझ चुके हैं। कोई उनके पक्ष में नहीं आ रहा है, समर्थन में नहीं आ रहा है।
उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि सुखबीर सिंह जौनापुरिया हमारी तकदीर में कहा से आ गया। कैसे टिकट लेकर आ गया, यहां के कार्यकर्ताओं की डिमांड ही नहीं थी कि जौनापुरिया को टिकट दिया जाए। ना जाने पैसों के दम पर कहा से टिकट लेकर आ गए।
हरीश मीना ने दावा करते हुए कहा कि करीब करीब उनकी फाइल निपट चुकी है। जौनापुरिया को हरियाणा ही जाना पड़ेगा। वहीं कबड्डी ,कुश्ती खेलनी पड़ेगी, वहीं अच्छे अखाड़े है।
उनकों उनकी कुश्ती मुबारक, राजस्थान को टोंक सवाई माधोपुर की जनता को टोंक सवाई माधोपुर मुबारक। क्षेत्र की जनता भाईचारा चाहती है खुशहाली चाहती है, वो कांग्रेस पार्टी अवश्य देगी।
मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि अच्छा होता जौनापुरिया की तारीफ करते, उसके काम के नाम पर वोट मांगते, लेकिन उनकों पता चल गया कि जौनापुरिया तो खोटा सिक्का निकला। खुद डुबेगा, पार्टी को डुबोएगा।
400 पार के नारे को लेकर कहा कि किसी भी दल को संसद में सरकार बनाने के लिए 273 सांसद चाहिए। मोदी को सरकार बनाने का इरादा है जब तो 273 चाहिए और बना रहे हैं वो ।
लेकिन मोदी समझ रहे हृै जौनापुरिया के तो समझने का सवाल ही नहीं है। हिंदुस्तान का हर आमजन समझ चुका है कि यह नारा आने वाले समय में संविधान बदलने का नारा है। आरक्षण समाप्त कर देगा, देश में लोकतंत्र खत्म करने का नारा है ।यह संविधान जब ही बचेगा जब जौनापुरिया हरियाणा जाएंगे। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications