VIDEO : लाठी लेकर कलेक्टर के चैम्बर में पहुंचा युवक, सिर्फ इतना सुनते ही मचा दी तोड़फोड़

Hanumangarh News, हनुमानगढ़। राजस्थान में जिला कलेक्टर तक सुरक्षित नहीं हैं। इसकी एक बानगी हनुमानगढ़ जिले में सामने आई हैं। यहां ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने एक सनकी युवक लाठी लेकर जिला कलेक्टर के चैम्बर में पहुंच गया और तोड़फोड़ कर डाली।

Hanumangarh young man reached District collectors chamber with stick

गनीमत यह रही कि उस समय चैम्बर में मौजूद जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर युवक के हमले से बाल-बाल बच गए। बाद में इस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

भादरा का रहने वाला है आरोपी युवक

भादरा का रहने वाला है आरोपी युवक

दरअसल, हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव सरदारगढ़िया निवासी ईश्वर राम जाट के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में उसने तीन साल पहले एसडीएम को ज्ञापन दिया था, जिस पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उसका एसडीएस से भी विवाद हो गया था। इसके बाद गुरुवार को ईश्वर ने हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन को ज्ञापन देकर उक्त जमीन ​के विवाद में जांच अधिकारी नियुक्त कर न्याय की मांग की थी।

जाकिर हुसैन हैं हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर

जाकिर हुसैन हैं हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर

फिर दूसरे दिन शुक्रवार को वह तीन फीट लम्बा डंडा लेकर जिला कलेक्टर के चैम्बर में ही पहुंच गया और जिला कलेक्टर से अपने ज्ञापन पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछने लगा।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो (IAS Zakir hussain, hanumangarh district collector) जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने उसे जवाब दिया था कि उसके ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम को कहा गया है। इस बात पर ईश्वर इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने डंडे से कलेक्टर के चैम्बर में लगी मेज का शीशा तोड़ दिया।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दर्ज करवाया मामला

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दर्ज करवाया मामला

उस वक्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभाती लाल जाट भी वहां मौजूद थे। ईश्वर की ओर से अचानक किए गए इस हमले से वे दोनों सकते में आ गए। गनीमत यह रही कि दोनों ही अधिकारियों को कोई चोट नहीं आई। बाद में पुलिस ने ईश्वर को काबू में करके पहले तो उसकी धुनाई की और फिर उसे हनुमागढ़ जंक्शन पुलिस थाने ले जाया गया।

इस संबंध में (Hanumangarh SHO) थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि जिला कलेक्टर के चैम्बर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+