राजस्थान: लड़की बनने की सनक में 19 साल के युवक ने ब्लेड से काटा खुद का प्राइवेट पार्ट

हनुमानगढ़। लड़की बनने की सनक में एक 19 साल के युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि उसकी जिंदगी अब मौत से जंग लड़ रही है। हनुमानगढ़ टाइन रेलवे स्टेशन के वार्ड 28 निवासी इस युवक ने लड़की बनने की चाह में ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया।

Hanumangarh 19-year-old boy cut his own private part with a blade

घटना के वक्त उसने लड़कियों के कपड़े और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं। घटना के बाद घबराए परिजनों ने लड़के को लहूलुहान हालत में टाउन स्थित राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन युवक की हालत इतनी नाजुक थी कि चिकित्सकों ने हायर सेंटर पर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नम्बर 28 के निवासी युवक को लड़की बनने का शौक था। वह सोचता था कि काश ऊपर वाले ने उसे लड़की बनाया होता। अपनी सोच से वह लड़की हो ही चुका था। उसने अपना नाम भी लड़कियों वाला रख लिया था।

लड़कियों वाले ही कपड़े पहनता। वैसी ही चाल ढाल और अदा, लेकिन कुदरत ने जो अंतर उसे दिया था, वह उस अंतर को खत्म करने की कोई तरकीब नहीं जानता था। लड़की बनने की सनक उसके ऊपर इस कदर सवार थी कि उसने ब्लेड से अपने आप को लहूलुहान कर लिया। घटना के वक्त भी उसके हाथों में चूड़ियां थीं। परिजनों ने इस युवक को समझाने के लाख जतन किए, लेकिन युवक पर कोई असर नहीं हो रहा था। आखिरकार उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी कल्पना भी परिजनों ने नहीं की थी।

अपने व्यक्तित्व के विपरीत खुद की कल्पना करना या वैसा बनने की कोशिश करना जैसे आप नहीं है, यह एक मानसिक रोग है, जिसका इलाज संभव है। समय रहते परिजनों को ऐसे बच्चों को सक्षम मनोचिकित्सक के पास लेकर जाना चाहिए और काउंसलिंग की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+