CM गहलोत की गाड़ी के शीशे तुड़वाऊंगा, जिसने भी टक्कर ली, मैंने उसे नानी याद दिला दी: बेनीवाल

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने विवादित बयान दिया। बेनीवाल ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए शनिवार को कहा, ''जिसने भी टक्कर ली है, मैंने उनकी नानी याद दिला दी है। इस बार राजस्थान की पुलिस ने हनुमान बेनीवाल से टक्कर ली है, क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में मेरे पर बाड़मेर में दो बार हमले हुए हैं। इसलिए इस बार राजस्थान के गृह मंत्रालय में बैठे हुए तमाम पुलिस अधिकारी,डीजीपी से लेकर के इंटेलिजेंस के अधिकारियों को नानी याद नहीं दिलाई, तो मेरा नाम भी हनुमान बेनीवाल नहीं।''

hanuman beniwal controversial statement on CM ashok gehlot at barmer

बेनीवाल ने आगे कहा कि ''जिस तरह से बायतु में मेरे आगे पीछे गाड़ियां लगाकर मेरे ऊपर हमला किया गया, उसको आपके केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भूल सकते हैं, लेकिन हनुमान बेनीवाल भूलना नहीं सीखा है। अभी मुझे टाइम नहीं मिला, मैं आंदोलनो में व्यस्त हूं। हरीश का हिसाब अभी बाकी है और अशोक गहलोत के गाड़ी के शीशे भी हनुमान बेनीवाल ही तुड़वाएगा।''

hanuman beniwal controversial statement on CM ashok gehlot at barmer

बता दें कि, बेनीवाल नागौर से सांसद हैं। वह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। शनिवार को उन्होंने बाड़मेर में अपने समर्थकों को संबोधित किया। वे कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए जुटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+